वर्धमान स्कूल के विद्यार्थियों ने ड्राइंग शीट पर खींचा विकसित भारत का सपना, कल्पनाओं में भरे रंग…=

वर्धमान पब्लिक स्कूल में “मेरे सपनों का भारत” चित्रकला प्रतियोगिता में 200 विद्यार्थियों ने दिखाई अद्भुत प्रतिभा

इटारसी। वर्धमान पब्लिक स्कूल इटारसी में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत “मेरे सपनों का भारत – विकसित भारत” विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विद्यालय के लगभग 200 विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ सहभागिता की और अपनी कल्पनाशीलता एवं कलात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

कल्पनाओं में भरे रंग

विद्यार्थियों ने रंगों और चित्रों के माध्यम से स्वच्छ एवं सुंदर भारत, पर्यावरण संरक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, विज्ञान एवं तकनीक, आत्मनिर्भरता, महिला सशक्तिकरण, आधुनिक भारत तथा विकसित राष्ट्र जैसे विभिन्न विचारों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए चित्रों ने सभी को प्रभावित किया। प्रत्येक चित्र में बच्चों के भारत के उज्ज्वल भविष्य के सपनों और विकसित राष्ट्र के प्रति उनकी सकारात्मक सोच की झलक दिखाई दी। उनकी रचनात्मकता और कल्पनाशक्ति ने प्रतियोगिता को अत्यंत जीवंत एवं प्रेरणादायक बना दिया। विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियाँ बच्चों में रचनात्मकता, राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

Leave a Reply