इटारसी जीआरपी ने अंतरराज्यीय चोरों को पकड़ा, ट्रेन यात्रियों को बनाते थे टारगेट…

इटारसी। यात्री ट्रेनो में हो रही चोरी की घटनाओ की रोकथाम एवं बरामदगी हेतु जीआरपी द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान में जीआरपी  थाना इटारसी को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है। जीआरपी ने दो आदतन अपराधियों को ट्रेनों से सामान चोरी के मामले में धरा है। जीआरपी इटारसी थाना प्रभारी संजय चौकसे के नेतृत्व मे इटारसी पुलिस को चोरी के पाँच मामलों में कुल 1,67,800 रूपये का मशरुका बरामद करने में  सफलता प्राप्त हुई है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है। पकड़े गए दोनों आरोपी आदतन अपराधी है जिनके खिलाफ दूसरे थाना क्षेत्रों में कई अपराध दर्ज हैं।

यह है मामला

दिनांक 05.07.26 को महिला यात्री ज्योति सावरेकर पति आनंद सावरेकर उम्र 47 बर्ष निवासी फ्लेट नंबर 304 थर्ड फ़्लौर कृष्णा रेसीडेंसी नंबर 204/1 ए सरस्वती रोड भारत नगर शाहपुर जिला बेलगती (कर्नाटक ) ट्रेन नंबर 12780 गोवा एक्स के कोच M-1 बर्थ नंबर 01 पर झाँसी से बेलगांव की यात्रा कर रही थी। यात्रा के दौरान महिला यात्री अपना लेडीस पर्स जिसमे एक सोने का मंगलसूत्र वजनी 6 ग्राम,कास्मेटिक सामान ,नगदी 700 रूपये ,रेल्वे पास ,आर्मी कार्ड ,मोबाइल चार्जर रखे थे, को सीट के नीचे रख कर सो गई थी । ट्रेन के स्टेशन इटारसी आने के 30 मिनिट पहले नींद खुलने पर देखा तो सीट के नीचे रखा लेडीस पर्स नहीं थाi पर्स कोई चोरी कर ले गया था। महिला की रिपोर्ट पर से जीआरपी थाना खंडवा से केस डायरी प्राप्त होने पर जीआरपी थाना इटारसी ने टीम बनाकर जांच शुरू की। टीम ने भोपाल, रानी कमलापति एवं इटारसी ,नर्मदापुरम स्टेशन पर लगे सी.सी. टी.व्ही. कैमरों का कई बार बारीकी से विश्लेषण किया और साइबर सेल टीम की भी मदद ली।

सीसीटीवी में दिखे संदिग्ध

जांच मे जुटी जीआरपी को सीसीटीवी फुटेज में।दो संदिग्ध युवक नजर आये। फुटेज के आधार पर दो संदेहियों को चिन्हित कर फुटेज के आधार पर आरोपियों को रेल्वे स्टेशन नर्मदापुरम से पकड़ा गया । जिनसे नाम पता पूछने पर एक ने अपना नाम राशीद उर्फ मोनू पिता मोहर्रम दीन उम्र 24 बर्ष निवासी ग्राम लाद नगर थाना दोघट जिला बागपत (उ.प्र.) एवं दूसरे ने अपना नाम सलमान उर्फ समीर पिता यूनिस खान उम्र 32 बर्ष निवासी लाल टीटोरिया थाना बरुआ सागर जिला झांसी उत्तरप्रदेश बताया। पूछताछ में आरोपियों ने अन्तर्राज्यीय स्तर पर पूर्व में दिल्ली ,मथुरा ,आगरा , झाँसी  व इटारसी में अपराध  करना स्वीकार किया। 

रिमांड में सच आया सामने

जीआरपी इटारसी ने अपराध क्रमांक 555/26 धारा 305(सी) बीएनएस में दिनांक 12.08.26 को गिरफ्तार कर आरोपी युवकों को दिनांक 13.08.26 को जेएमएफ़ न्यायालय नर्मदापुरम पेश कर दिनांक 16.08.26 तक का पुलिस रिमांड लिया।। पुलिस रिमांड में आरोपियों से पूछताछ की गई तो इटारसी की घटना भी घटित करना स्वीकार किया। आरोपियों से मिली जानकारी के बाद नगदी व जैवरात मिलाकर कुल1,67,800 रूपये का माल बरामद किया गया।

आदतन अपराधी हैं दोनों युवक

इटारसी जीआरपी ने आरोपियों का आईसीजेएस में आपराधिक रिकार्ड चेक किया तो आरोपी सलमान के चार एवं आरोपी राशीद के 14 आपराधिक रिकार्ड होना पाया गया। जीआरपी द्वारा आरोपियों के विचाराधीन अपराधों के संबंध में संबन्धित न्यायालय व थानों से जारी वारंटों की जानकारी प्राप्त की जा रही है। जिसकी जानकारी प्राप्त कर संबन्धित थाना व न्यायालय को सूचित कर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी । दोनों आरोपियों को न्यायालय द्वारा न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार नर्मदापुरम भेजा गया। 

इस तरह करते वारदात  

  • गहरी नींद का फायदा: – रात 01:00 बजे से सुबह 05:00 बजे के बीच, जब यात्री गहरी नींद में होते थे, तभी यह देते थे वारदात को अंजाम 
  • सफाई से चोरी:-  बर्थ पर सो रहे यात्री के सिर के पास रखे मोबाइल/पर्स या सीट के नीचे रखे कीमती बैग को बिना आवाज किए अत्यंत शातिराना अंदाज से उठाने में है माहिर । 
  • तत्काल चंपत :- चोरी करने के तुरंत बाद आरोपीगण अगले बड़े स्टेशन का इंतजार न कर, ट्रेन के धीमे होते ही आउटर या किसी छोटे स्टेशन पर कूदकर तत्काल हो जाते है चंपत। 

Leave a Reply