
इटारसी। नाला मोहल्ला से मेहरागांव जाने वाले रोड पर एक सियार अचानक हमलावर हो गया। सियार ने वहां से गुजरने वाले और आसपास खड़े हुए कई लोगों को घायल कर दिया। सियार के हमले की खबर से इलाके में दहशत फैल गई। जानकारी के अनुसार नाला मोहल्ला से मेहरागांव जाने वाली सड़क पर एक सियार की अजीबोगरीब हरकत ने वहां रहने वाले और सड़क से पैदल गुजरने वालों की चिंता बढ़ा दी है। इस सियार आज शाम को करीब एक दर्जन महिला पुरुषों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। एक महिला के मुंह पर काटने से महिला का होंठ कट गया है। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती किए जाने की खबर है।