
नर्मदापुरम। फ्रेंड्स क्लब के सदस्यों ने हरियाली उत्सव को हरी साड़ी पहनकर मनाया। क्लब सदस्यों ने हाथ में पौधे लेकर संकल्प लिया कि इस वर्ष पूरे 100 पौधों का रोपण करेगें और बड़े होने तक उनकी देखभाल भी करेगें। ताकि हमारी धरा भी हरी भरी हो सके। फ्रेंड्स क्लब की सदस्य समाजसेवी नीरजा फौजदार ने कहा कि प्रकृति को बचाना है तो हम सबको को पर्यावरण का संरक्षण करना होगा। पर्यावरण की रक्षा तभी संभव होगी जब हर व्यक्ति पौधरोपण को लेकर गंभीर होगा। ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण कर हम अपने आसपास के वातावरण को हर भरा कर सकते हैं। हमे समाज में पौधरोपण के प्रति और जागरूकता लाने और पूरे मन से प्रयास करना होगें। आयोजन में अमर ज्योति भदौरिया, दुर्गा भदौरिया, नीरजा फौजदार, अरुणा गंगराडे, बबीता विजयवर्गीय, शिवासिंह, राजेश पाल, अनीता रघुवंशी, मंजूला राजपूत, ज्योति राजपूत, निरूपमा अग्रवाल, रूपाली अग्रवाल, मीता विजयवर्गीय, सुनीता रघुवंशी, ब्रजेश पाल, अर्चना सिघंई आदि उपस्थित रही। कार्यक्रम के समापन पर शिवासिंह ने आभार व्यक्त किया।