Skip to content
October 21, 2026

रीजनल वॉइस न्यूज़ पेपर

जन की बात , जन के साथ…….नर्मदापुरम संभाग का बेबाक़ अख़बार

  • खेल
  • देश
  • नर्मदापुरम
  • प्रदेश
  • विशेष
  • सम्पादकीय
  • साहित्य
  • Home
  • बैंक खातों के संदिग्ध लेनदेन पर रहेगी कड़ी नजर, हर दिन होगी वेयर हाउसों की जांच, जांच टीमों को कड़ी निगरानी के निर्देश…
  • नर्मदापुरम

बैंक खातों के संदिग्ध लेनदेन पर रहेगी कड़ी नजर, हर दिन होगी वेयर हाउसों की जांच, जांच टीमों को कड़ी निगरानी के निर्देश…

Rahul Sharan3 years ago

नर्मदापुरम । लोकसभा निर्वाचन कार्यक्रम के तहत जिले में 26 अप्रैल को मतदान होना है। मतदान के पहले प्रशासनिक कसावट और टाइट होने वाली है। जिले के सभी एसएसटी चेक पोस्टों और जांच नाकों पर चेकिंग बढ़ाई जाएगी। सभी बैंकों में संदिग्ध खातों में संदिग्ध लेनदेन पर तत्काल जांच की जाएगी ताकि उसका असर मतदान पर ना आए। यह निर्देश कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सोनिया मीना ने सभी संबंधित अधिकारियों को बैठक में दिए। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में जिले में बनाए गए सभी एसएसटी चेक पोस्टों, जांच नाकों पर विशेष सतर्कता रखी जाए । हर वाहनों की सघनता से जांच की जाए। उन्होंने अपर कलेक्टर डीके सिंह , डिप्टी कलेक्टर बबीता राठौर एवं जिला कोषालय अधिकारी नितेश उईके को रात्रि में एसएसटी चेक पोस्टों को चेक करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने एलडीएम को निर्देश दिए कि आगामी दिनों में वह संदिग्ध बैंक खातों पर नजर बनाकर रखें । इस दौरान इन बैंक खातों में यदि अधिक और संदिग्ध लेनदेन होता है तो  तत्काल संज्ञान लेते हुए कार्रवाई करे। कलेक्टर ने कहा कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा हाल में दिए निर्देशअनुसार वेयरहाउस में भी विशेष सतर्कता रखी जाए , वेयरहाउसों की नियमित रूप से जांच हो कि वेयरहाउस में किसी भी प्रकार की नगद राशि , शराब, ड्रग्स,  साड़ी और अन्य प्रतिबंधित पदार्थ तो नहीं है। यदि है तो तत्काल कार्रवाई करना सुनिश्चित किया जाए। ।उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी प्रतिदिन वेयरहाउस का निरीक्षण करें एवं प्रतिदिन इस आशय का रिपोर्ट भी प्रस्तुत करें। बैठक में बताया गया कि अब तक 79.69 लाख रुपए की नगदी वाहनों से जप्त की गई है। कलेक्टर ने निर्देश दिए की जिन व्यक्ति या संस्था की नगदी चेक पोस्टों से  वाहनों की चेकिंग के दौरान जप्त की गई है उन्हें अपील की प्रक्रिया से अवगत कराया जाये। बैठक में जिला आबकारी अधिकारी अरविंद सागर ने बताया कि विभाग ने अब तक 31 लाख 13 हजार रुपए मूल्य की अवैध शराब जप्त की है । छह वाहन को भी जप्त किया गया है । उन्होंने बताया कि सभी दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं । निर्धारित मात्रा से अधिक शराब के उठाव पर विशेष नजर रखी जा रही है । अवैध शराब बिक्री पर भी निरंतर कार्रवाई की जा रही है । कलेक्टर ने निर्देश दिए की जिला आबकारी अधिकारी अपने सभी कॉन्टैक्टर को हिदायत दे कि मतदान के दिन कानून व्यवस्था की अप्रिय स्थिति निर्मित ना हो, कहीं भी शराब का परिवहन ना हो।बैठक में अपर कलेक्टर डीके सिंह,  जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सोजान सिंह रावत , डिप्टी कलेक्टर  बबीता राठौड़ सहित संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading…

Related

Tagged: bank account collecter meeting narmadapuram sst team

Post navigation

Previous: सलकनपुर में तुलादान कार्यक्रम में आए थे तीन ग्रामीण, लौटते वक्त मौत कर रही थी इंतजार, जिसने देखा उसके मुंह से निकली आह….
Next: आकाशीय बिजली गिरने से खेत से लौट रहे युवक की मौत…

Related News

सर्व ब्राह्मण समाज जिलाध्यक्ष जितेंद्र ओझा को मातृशोक, पंचतत्व में विलीन..

Rahul Sharan1 week ago 0

कमरे के विवाद में सीने पर चाकू से वार, घायल मजदूर की नाजुक हालत के कारण भोपाल किया रेफर….

Rahul Sharan2 weeks ago2 weeks ago 0

स्प्रिंगडेल्स स्कूल के एनसीसी कैडेट्स ने स्वच्छता का दिया संदेश, शाला परिसर और आसपास किया स्वच्छता के लिए श्रमदान….

Rahul Sharan2 weeks ago 0

Trendy News - News WordPress Theme. All Rights Reserved 2026. Powered By BlazeThemes.
Loading Comments...
%d