खेड़ा स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल में मिला पानी, वाहन चालकों का हंगामा

इटारसी। शहर के खेड़ा स्थित पेट्रोल पंप पर उस समय हड़कंप मच गया जब कई वाहन चालकों ने पेट्रोल में भारी मात्रा में पानी मिले होने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। उपभोक्ताओं का कहना है कि महंगे दामों पर खरीदे जा रहे ईंधन में पानी की मिलावट के कारण उनकी गाड़ियों के इंजन रास्ते में ही बंद हो गए, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ा है। पंप पर मौजूद सजग नागरिकों और वाहन चालकों ने जब पेट्रोल को पारदर्शी बोतलों में निकाला, तो उसमें पानी की परत साफ तौर पर अलग दिखाई दे रही थी। इस बात से आक्रोशित होकर वाहन चालकों ने मौके पर ही जमकर विरोध प्रदर्शन किया और पेट्रोल पंप प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *