नर्मदापुरम। नर्मदापुरम जिला शराब के अवैध कारोबार का बड़ा गढ़ बनता जा रहा है। पिछले कुछ महीनों में अवैध शराब सप्लाई से जुड़े कई मामले सामने आ चुके हैं जिनमें ऐसे चेहरों का खुलासा हुआ है जो समाज के ऐसे परिवारों से आते हैं जिनको पहचान की आवश्यकता नहीं है। इन मामलों की आंच अभी ठंडी भी नहीं पड़ी थी अब देहात पुलिस की एक कार्रवाई ने सूबे में फिर से हलचल मचा दी है। देहात पुलिस ने एक कार से करीब साढ़े तीन लाख की अवैध शराब पड़ी है पुलिस के हाथ जो व्यक्ति लगा है फिलहाल उसे आरोपी बनाया गया है मगर इस कार्रवाई के बीच यह सवाल अब तक मुंह उठाए खड़ा है कि भोपाल से शराब की इतनी बड़ी खेप आखिर नर्मदापुरम जिले में किसके ऑर्डर पर बुलाई गई थी। शराब की इतनी बड़ी खेप का जिले में आना इस बात का प्रमाण है कि किसी ने ये खेप बुलाई जरूर थी क्योंकि भोपाल से जिसके माध्यम से ये खेप यहां भेजी गई थी उसने नर्मदापुरम जिले में खेप को फेंकने तो नहीं भेजा होगा, अब सवाल ये है कि जिले के उस खिलाड़ी का नाम इस खेप से अब तक क्यों नहीं जुड़ पाया है?
मुखबिर से मिली सूचना
थाना देहात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति सिल्वर रंग की टाटा टियागो कार में अवैध शराब लेकर भोपाल तरफ से लेकर नर्मदापुरम आ रहा है। सूचना पर थाना देहात नर्मदापुरम की टीम ने रेत स्टाक के पास कुलामड़ी बायपास रोड पर निगरानी लगाई। जैसे ही कार क्रमांक mp04 ct 7529 aate दिखी तो टीम ने उसे रोक लिया। गाड़ी में बैठे व्यक्ति को उतारकर नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम चंद्रेश गौर पिता स्व. द्वारका प्रसाद गौर उम्र 36 साल नि. म. नं. 235 सी सेक्टर सर्वधन कालोनी कोलार भोपाल का होना बताया।
डिग्गी में रखी थी शराब की खेप
चंद्रेश गौर के वाहन सिल्वर रंग की टाटा टियागो कार क्रं.MP04CT7529 को चेक करने पर तलाश करने कार की डिक्की में देशी मदिरा शराब की 09 पेटी और कुल 446 क्वाटर देशी शराब भी जब्त हुई। जब्त हुई शराब की कुल मात्रा 80.28 लीटर बताई गई। जब्त सामान का कुल मशरुका 3,55,000/-रूपये बताया गया है। पुलिस ने आरोपी चंद्रेश गौर भोपाल के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर लिया है। देहात थाना प्रभारी ऊषा मरावी ने कहा कि कार से अवैध शराब जब्त हुई है। कार और शराब को जब्त कर लिया है और आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। शराब किसको सप्लाई की जाना थी इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

