मुख्यमंत्री ने 206 करोड़ के 35 कार्यों का लोकार्पण एवं 58 कार्यों का भूमिपूजन किया
नर्मदापुरम। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव(cm dr mohan yadav) ने सोहागपुर विस के माखननगर में आयोजित कार्यक्रम में कुल 206.356 करोड़ रुपए की राशि से 93 कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। सीएम डॉ यादव ने 43.619 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित 35 कार्यों का जहां लोकार्पण किया वहीं 162.737 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित 58 कार्यों का भूमिपूजन किया भी किया। सीएम डॉ यादव ने सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह की मांग पर नर्मदापुरम-बनखेड़ी (narmadapuram bankhedi forlane) मार्ग को फोरलेन करने, सोहागपुर(sohagpur) में शासकीय कॉलेज खोलने सहित अन्य मांगों को स्वीकृति देकर जनता को बड़ी सौगातें भी दीं। उन्होंने सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेश 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खाते में 1836 करोड़ रुपए की राशि भी ट्रांसफर की।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि लाड़ली बहनों को दी जाने वाली राशि हम बढ़ाएंगे क्योंकि हम जानते हैं कि लाड़ली बहनें पहले अपने परिवार का सोचती हैं फिर अपने बारे में सोचती हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता विकास कार्य हैं। इस मंच से जिन निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया है उन्हें भी जल्द ही पूरा कराया जाएगा।
सोहागपुर विधायक की मांगों को स्वीकृति
सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह की सीएम से कई मांगें रखीं थी। सीएम मोहन यादव ने मंच से नर्मदापुरम-बनखेड़ी मार्ग को फोरलेन करने, सोहागपुर में शासकीय कॉलेज खोलने, माखननगर के ग्रामों का सीमांकन मिसल नक्शा दुरुस्त करने, सोहागपुर में एसडीएम कार्यालय व माखननगर में तहसील भवन बनाने, शासकीय महाविद्यालय माखननगर में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए 5 करोड़ रुपए, सेमरी हरचंद में 5 हजार गायों में डेढ़ सौ एकड़ में गौशाला निर्माण, माखन नगर में खेल स्टेडियम, ग्राम कोठारिया से बीज निगम फार्म तक डिवाइडर एवं सडक़ चौड़ीकरण, माखन नगर परिषद को एक और फायर ब्रिगेड सहित कई अन्य मांगों को स्वीकृति दी।
इन कामों का लोकार्पण व भूमिपूजन
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने नर्मदापुरम में 3.92 करोड़ की लागत से 50 सीटर अनुसूचित जाति जूनियर बालक छात्रावास भवन निर्माण, 7.60 करोड़ से शासकीय विधि महाविद्यालय नर्मदापुरम का निर्माण, 0.51 करोड़ से शासकीय माखनलाल चतुर्वेदी महाविद्यालय बाबई में अतिरिक्त कक्षों का निर्माण, 0.75 करोड़ से ग्राम हथवास से टोला तक सडक़, ग्राम 0.05 करोड़ से गोविंद नगर सरस्वती ग्रामोदय उमावि पर खेल ग्राउंड ग्राम पंचायत तिंदवाड़ा बनखेड़ी, 0.50 करोड़ से ग्राम सांडिया बाजार घाट के पास सामुदायिक भवन निर्माण कार्य, 0.40 करोड़ से ग्राम कजियाखेड़ी से ग्राम बाचावानी की ओर सडक़ निर्माण कार्य, 0.20 करोड़ से पंचायत भवन निर्माण खैरा, 0.50 करोड़ से सामुदायिक भवन निर्माण गनेरा, 0.500 करोड़ से आंचलखेड़ा में सामुदायिक भवन एवं 0.130़ करोड से पीएम श्री हायरसेकण्डरी अटल ट्रिकलिंक लेब निर्माण, 0.120 करोड़ से पीएम श्री हायरसेकेंडरी कन्या शाला माखननगर में अतिरिक्त कक्ष निर्माण, 0.056 करोड़ से ग्राम पंचायत मछैराकलां में सीसी रोड निर्माण, 0.066 करोड़ से ग्राम पंचायत चांदौन में सीसी रोड निर्माण, 0.067 करोड़ से सीसी रोड निर्माण, 0.050 करोड़ से ग्राम पंचायत उमरधा में टीन शेड निर्माण, 3.170 करोड़ से एस-22 से बारंगी कटियाखापा, 3.520 करोड़ से सोहागपुर गुंदरई से चारगाँव, 2.690 करोड़ से एमआरएल 17 एमडीआर 33 (मोहगांव) से डोलरिया खुर्द वाया महेन्द्रवाड़ी, 6.420 करोड़ से संयुक्त तहसील कार्यालय भवन होशंगाबाद नगरीय तहसील नर्मदापुरम जिला नर्मदापुरम, 3.170 करोड़ से मोकलवाड़ी-झिरमिटा मार्ग पर पुल का निर्माण, 1.380 करोड़ से विश्रामगृह बाबई का निर्माण, 0.196 करोड़ से ग्राम पंचायत शिवपुर, 0.176 करोड़ से सिमरोधा, 0.667 करोड़ से कोहानी, 0.217 करोड़ से मरकाढाना, 0.291 करोड़ से उटियाशंकर, 0.437 करोड़ से निभौरा, 0.332 करोड़ से हीरापुर, 0.255०० करोड़ से ओझापुरा, 0.216 करोड़ से नजरपुर, 0.27200 करोड़ से कोतमीमाल एवं 0.743 करोड़ से सांवलखेडा में नलजल योजना कार्य, तथा 3.070 करोड़ से ग्राम लोखरतलाई में नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन व आवास, 0.530 करोड़ से माखननगर में पं.माखनलाल चतुर्वेदी प्रतिमा स्थल का सौंदर्याकरण एवं ध्वजारोहण कार्य का लोकार्पण किया।
इन कामों का भूमिपूजन हुआ
-६.३९० करोड़ से लॉ कॉलेज नर्मदापुरम में प्रथम तल निर्माण
-७.४०० करोड़ से मालाखेड़ी नर्मदापुरम व साधपुरा केसला में ३३/११ केवी उपकेंद्र
-5.257 करोड़ से माखननगर में नवीन जनपद पंचायत भवन निर्माण
-1.393 करोड़ से ग्राम पंचायत चांदौन में नवीन हाई स्कूल भवन निर्माण कार्य
-0.163 करोड़ से पीएमश्री स्कूल जमानी केसला में विद्युतीकरण
-15.930 करोड़ से पोलिटेक्निक महाविद्यालय नर्मदापुरम में मुख्य भवन कर्मशाला भवन केन्टीन ब्लाक एवं उन्नयन कार्य,
-20.980 करोड़ से इटारसी-जबलपुर रेलखंड के लेवल क्रासिंग क्रमांक 239 रेलवे कि.मी.823/5-7 पर आरओबी का निर्माण,
-33.150 करोड़ से २४.३० किमी लंबे सोहागपुर-घोघरी-सारंगपुर मार्ग का निर्माण
– 6.600 करोड़ से माखनगर में अमृत 2.0 योजना अंतर्गत वाटर सप्लाई निर्माण कार्य एवं
-4.960 करोड़ से स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत उपयोगिता जल प्रबंधन कार्य,
-1.130 करोड़ से माखननगर में सभा भवन का सौंदर्यीकरण कार्य,
-1.050 करोड से माखननगर में बस स्टेंड डोम शेड निर्माण

माखन नगर में आयोजित कार्यक्रम में मंच पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, पूर्व विस अध्यक्ष व नर्मदापुरम विधायक डॉ सीतासरन शर्मा, सांसद दर्शन ङ्क्षसह चौधरी, राज्यसभा सदस्य माया नारोलिया, पिपरिया विधायक ठाकुरदास नागवंशी, सिवनीमालवा विधायक प्रेमशंकर वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रीति शुक्ला, नगर परिषद अध्यक्ष रीना आकाश तिवारी सहित अन्य जनप्रतितिनिधि मौजूद रहे।
