जीआरपी इटारसी की बड़ी सफलता
इटारसी। ट्रेनों में चोरी करने वाले बदमाशों को पकडऩे में इटारसी जीआरपी ने बड़ी सफलता हासिल की। पकड़े गए आरोपियों से से लाखों का सामान जब्त किया गया है। पकड़े गए आरोपी रात में 2 से 4 बजे के बीच गहरी नींद में सो रहे यात्रियों के बैग और कीमती सामान पर हाथ साफ कर ट्रेन से उतर जाते थे। आरोपियों के खिलाफ पहले भी विभिन्न राज्यों में मामले दर्ज हैं।
जीआरपी ने बताया कि महिला यात्री अनुराधा कौशिक निवासी सागर ओवरनाईट एक्सप्रेस में नरसिंहपुर से इन्दौर की यात्रा कर रही थी। पर्स में डेढ़ लाख एक आईफोन, 22000 का दूसरा मोबाइल, 50 हजार की सोने की अंगूठी, 15 ग्राम वजनी 1.50 लाख की पेंडल वाली एक सोने की चेन, 50
हजार की सोने की एक ईयर रिंग, 35 हजार की सोने की एक कान की कनचढ़ी, एक माला सोने की वजनी 15 ग्राम कीमती 1.50 लाख रूपये, कान की लटकन सोने की वजनी 10 ग्राम कीमती 1 लाख रूपये व एक चश्मा कीमती 15,000 रूपये, सोने के कान के टॉप्स वजनी 5 ग्राम कीमत 50,000 रूपये मिलाकर कुल 8,22,000 रूपये का सामान रखकर सो गई। नींद खुलने पर देखा तो सिरहाने रखा पर्स नहीं था। उन्होंने इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद हरकत में आई जीआरपी ने मुखबिर की सूचना पर भोपाल छोर रेल्वे स्टेशन इटारसी पर पानी की टंकी के पास से दो युवकों को बेग के साथ पकड़ा। उन्होनें अपने नाम सरवन यादव निवासी जिला बलरामपुर उत्तरप्रदेश और कमल शर्मा पिता छिद्दा शर्मा 33 साल निवासी ग्राम साबूता जिला गौतमबुध्द नगर उत्तरप्रदेश बताए। पूछताछ में उन्होंने महिला का पर्स चोरी करना कबूला। पकड़े गए आरोपियों से जीआरपी इटारसी ने करीब 5 लाख 46 हजार 500 रूपये का माल बरामद किया।
