वरिष्ठ नागरिक संघ और विद्युत पेंशनर्स हित रक्षक संघ का आयोजन
इटारसी। वरिष्ठ नागरिक संघ और विद्युत पेंशनर्स हित रक्षक संघ के सदस्यों ने बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रही हिसंक घटनाओं के विरोध में रैली निकाली। यह रैली तवा कॉलोनी तिराहे से नारेबाजी करते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंची। जहां एसडीएम इटारसी को
राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया है कि पड़ोसी देश बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर क्रूरतापूर्ण कृत्य, निर्मम हत्या आगजनी आदि निरंतर बढ़ रहे है। इन घटनाओं की रोकथाम के लिए कदम उठाना चाहिए। ज्ञापन की प्रति प्रधानमंत्री कार्यालय को भी प्रेषित की गई है। रैली में शामिल सदस्यों ने असमय जान गंवाने लोगों को श्रद्धांजलि भी दी गई। इस अवसर पर संघ अध्यक्ष अशोक कुमार दुबे, सचिव जी डी पाटिल, संरक्षक डॉ अनिरुद्ध कुमार शुक्ला,शिव नारायण चौधरी छोटे भैया,आर सी वर्मा,आर वी गुप्ता,संतोष दीवान, शिवशरण चौधरी, बीआर बनोरिया, रामजीवन बनोरिया, दीनानाथ महतो, टी के धार्मिक, बी एल कैथवास, देवेंद्र जनोरिया, राजेंद्र चौधरी, शिवगोविंद महतो, अशोक मालवीय,विद्युत संघ के राजेंद्र दीवान, भागीरथ मेहरा, सुदर्शन दुबे,दिलीप दीवान, शंकर सकतपुरिया, पीएन मालवीय,भाई जी पटेल,दिनेश दुबे,अरविंद दुबे सहित अनेक सदस्य सम्मिलित हुए। इसके अलावा समाज सेवी दिनेश कैथवास,वार्ड 1 के पार्षद दिलीप गोस्वामी भी अपने साथियों के साथ उपस्थित रहे।

