तृतीय सत्र न्यायालय में पूर्व लोक अभियोजक राजीव शुक्ला की जगह सत्यनारायण चौधरी को मिली जिम्मेदारी
इटारसी। जिला कलेक्टर सोनिया मीणा द्वारा अपर लोक अभियोजक भूरे सिंह भदोरिया को प्रथम अपर सत्र न्यायालय मनोनीत किया गया है। इसके पूर्व प्रथम न्यायालय में यह कार्य अधिवक्ता सत्यनारायण चौधरी देखते थे। अधिवक्ता सत्यनारायण चौधरी को तृतीय सत्र न्यायालय में पूर्व लोक अभियोजक राजीव शुक्ला के स्थान पर नियुक्त किया गया है। नई जिम्मेदारी कें तहत अब अधिवक्ता भूरेसिंह भदोरिया शासन की ओर से न्यायालय में संपूर्ण सिविल प्रकरण के साथ ही प्रथम अपर सत्र न्यायालय में क्रिमिनल केस भी लड़ेंगे। उल्लेखनीय है कि अधिवक्ता भदौरिया द्वारा पूर्व में कई गंभीर मामलों में सटीक पैरवी कर अपराधियों को जेल को सलाखों के पीछे कैद कराया है। कई ऐसे गंभीर मामलों में उन्होंने शासन को तरफ से पीड़ितों को न्याय दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई है। कई अपराधी उनके द्वारा की गई सटीक पैरवी से आजीवन कारावास की सजा जेल में काट रहे है। उनकी सटीक पैरवी को देखते हुए अधिवक्ता भूरेसिंह भदौरिया को प्रथम अपर सत्र न्यायालय में शासन ने अपनी तरफ से मनोनीत किया है।

