तालाब की अनदेखी और मछलियों के अवैध शिकार की समस्या को लेकर सीएमओ से मिले कांग्रेस नेता…

इटारसी। इटारसी सरोवर की बदहाल स्थिति, मछलियों की अवैध बिक्री एवं मेन्टेनेंस के नाम पर कुछ भी कार्य नहीं किये जाने से नाराज वार्ड 31 के प्रतिनिधि मण्डल ने कांग्रेस नेताओ के साथ इटारसी नपा मे सीएमओ से मुलाक़ात की। कांग्रेस नेताओं ने सीएमओ रितु मेहरा के सामने अपना विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि इटारसी सरोवर की हालत खराब हो रही है। सरोवर का मेंटेनेंस नहीं किया जाने से सरोवर की सुंदरता खराब हो रही है। इसके अलावा मछलियों का अवैध कारोबार भी हो रहा है। इन सब पर नगरपालिका प्रशासन द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कांग्रेस ने इन सब समस्याओं के जल्द से जल्द निराकरण की मांग रखी। सीएमओ रितु मेहरा द्वारा जल्दी ही सभी समस्याओं के निराकरण का आश्वासन कांग्रेस नेताओं और वार्ड के प्रतिनिधिमंडल को दिया गया। इस अवसर पर नगर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मयूर जायसवाल, पूर्व पार्षद नीलेश मालोनिया, पार्षद अमित कापरे, NSUI प्रदेश महासचिव प्रतीक मालवीय, गोल्डी बेस, युवा कांग्रेस कांग्रेस प्रदेश महासचिव शम्मी जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष गौरव चौधरी, विधानसभा अध्यक्ष सौम्य दुबे, अभिषेक साहू, निहाल ठाकुर आदि उपस्थित थे।