अवैध अंग्रेजी शराब बेचने आया युवक तो पकड़ाया, आखिर कौन है अवैध शराब सप्लाई करने वाला सप्लायर..

अवैध अंग्रेजी शराब के साथ सिटी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया
इटारसी। सिटी पुलिस ने  ब्रिज के पास गैरिज लाइन में सफेद बोरी में रखी अंग्रेजी शराब के क्वार्टर के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस युवक के पास से ढाई हजार रुपए से ज्यादा की अंग्रेजी शराब जब्त हुई। सिटी पुलिस की यह कार्रवाई निश्चित तौर पर सराहनीय है मगर इन सबके के बीच बड़ा सवाल अब तक अनुत्तरित है कि इस युवक को शराब अवैध तौर पर बेचने के लिए मिली कहां से, इस युवक से अवैध शराब बेचने के लिए संपर्क में कौन था। आपको बता दें कि सिटी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कोई युवक बोरी में अंग्रेज़ी शराब लिये घूम रहा है।सूचना मिलने पर सिटी थाने से स्टॉफ मौके पर भेजा गया। गैरेज लाइन में युवक बोरी के साथ मिला। जब उसके हाथ ने रखी बोरी की तलाश ली गई तो उसमें अंग्रेजी शराब के क्वार्टर मिले।आरोपी ने अवैध शराब बेचने के लिए आना कबूल किया। पुलिस ने जिस आरोपी को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है उसका नाम सुदर्शन चौहान निवासी भगत सिंह नगर नाला मोहल्ला है।आरोपी के पास मिली शराब की कीमत 2700 रुपये है। आरोपी के खिलाफ 34-1 का मामला दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण भूमिका एएसआई जनक लाल पवांर, आरक्षक राजेश पवांर, शाकिर खान, अंकित महेंद्र जय पाठे चालक की रही। अब सवाल यह उठता है कि अवैध शराब सप्लाई के लिए वेंडरिंग का काम कर रहे इस युवक के पीछे किसका दिमाग है, कौन है जो युवाओं को अवैध शराब के इस काले कारोबार में घसीट रहा है। पुलिस आखिर उस जड़ तक क्यों नहीं जा पा रही है जो अवैध शराब के इस कारोबार की बेल सिंचित कर रही है। इस मामले में थाना प्रभारी गौरव सिंह बुंदेला ने कहा कि आरोपी युवक के पास से बोरी में अंग्रेजी शराब के क्वार्टर जब्त किए गए है। उसकें खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। वह शराब किससे और कहां से लाया था इसकी भी जानकारी जुटाई जाएगी।