नर्मदापुरम के युवक की भोपाल में जघन्य हत्या, गाड़ी खड़ी करने के विवाद में गई जान

नर्मदापुरम। शहर के एक युवक की भोपाल में हत्या होने का मामला सामने आया है । बताया जाता है कि 20 वर्षीय नर्मदापुरम निवासी शिवम कलम की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई । उसे एम्स हॉस्पिटल ले जाया गया लेकिन उसकी मौत हो गई। जानकारी के।अनुसार युवक नर्मदापुरम पीडब्ल्यूडी कॉलोनी का निवासी है। उसके पिता एसएस कलम पीडब्ल्यूडी विभाग में टाइमकीपर के पद पर कार्यरत थे। उसका शव नर्मदा परम लाया गया। जहां राजघाट पर उसका अंतिम संस्कार किया गया। शिवम भोपाल के एम्स क्षेत्र में गया था । वहां पर उसकी हत्या हो गई थी । चाकू मार कर शिवम की हत्या की गई है । इस मामले में नर्मदापुरम जिले के गाडरवारा निवासी दो युवकों पर हत्या के सबूत मिटाने की बात कही जा रही है । दोनों युवक फरार  बताए जा रहे हैं।

परिजनों ने की सख्त कार्रवाई की मांग
परिजनों का कहना है कि हमारे बच्चे की हत्या करने वाले आरोपियों पर सख्त कार्रवाई होना चाहिए। आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए हमे न्याय दिलाया जाए । हमारा बच्चा निर्दोष था। उसकी धारदार हथियार से हत्या की गई है । हत्या करने वालो के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।

कॉलोनी में हुआ विवाद और फिर चाकू से की हत्या
मृतक शिवम् अपने दोस्त के यहां कॉलोनी में गाड़ी खड़े करने गया था। इसी बीच कॉलोनी के अंदर किसी बात को लेकर कुछ युवकों से विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि उसकी हत्या कर दी गई। बाद में कुछ लोगों ने डायल हंड्रेड करके पुलिस बुलाई। पुलिस द्वारा घायल युवक को लेकर वहीं किसी नजदीक के छोटे हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। वहां से उसे एम्स अस्पताल रेफर किया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।