इटारसी। केंद्र की मोदी सरकार ने अमेरिका के साथ पिछले दिनों ट्रेड डील की है। इस ट्रेड डील का चौतरफा विरोध हो रहा है। जिला किसान कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने इटारसी शहर से भी इस ट्रेड डील के विरोध में आवाज बुलंद की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ट्रेड डील के विरोध में राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं प्रदेश किसान कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेंद्र चौहान ने हर जिले में ट्रेड डील के विरोध में आवाज उठाने के कांग्रेस संगठन को निर्देश दिए है। इसी निर्देश के अनुपालन में नर्मदापुरम जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष विजय बाबू चौधरी कांग्रेस के साथियों के साथ किसान,मजदूर एवं देशहित के विरुद्ध प्रस्तावित की गई ट्रेड डील के विरोध में तहसील कार्यालय पहुंचे। तहसील कार्यालय में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन इटारसी तहसीलदार को सौंपा। कांग्रेस संगठन ने इस ट्रेड डील को किसानों का डेथ वारंट तक कह डाला।
ज्ञापन में जताई किसानों की चिंता
ज्ञापन में कहा गया है कि ट्रेड डील के कारण विदेशी कृषि उत्पाद सस्ते दामों पर देश में आएंगे जिससे देश के किसानों की उपज के भाव गिरेंगे और उन्हें भारी नुकसान होगा। देश की कृषि आत्मनिर्भरता कमजोर होगी। छोटे व्यापारी एवं स्थानीय उद्योग बंद होने की कगार पर पहुंच जाएंगे। बहुराष्ट्रीय कंपनियों का एकाधिकार बढ़ेगा जिससे आम जनता पर महंगाई का बोझ पड़ेगा। देश का आमजन व किसान किसी भी ऐसी ट्रेड डील को स्वीकार नहीं करेगा जो उसकी आजीवीका, फसल के उचित मूल्य और देश की संप्रभुता के खिलाफ हो। प्रस्तावित ट्रेड डील को तत्काल रद्द किया जाए। साथ ही किसानों व किसान संगठनों से चर्चा के बाद ही देशहित और किसान हित में निर्णय लिया जाए। वर्तमान में केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित की जा रही अंतर्राष्ट्रीय ट्रेड डील देश के किसानों, छोटे व्यापारियों, मजदूर वर्ग एवं आम जनता के हितों के प्रतिकूल है इस ट्रेड डील के माध्यम से विदेशी कंपनियों को अनावश्यक लाभ पहुंचेगा। पहले ही देश का आमजन, किसान,मजदूर कर्ज,महंगाई और फसल नुकसान से जूझ रहा है।
यह रहे मौजूद
ज्ञापन सौंपते समय जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष विजय बाबू चौधरी ,प्रदेश कांग्रेस महासचिव राजकुमार केलू उपाध्याय, नगर कांग्रेस अध्यक्ष कन्हैया गोस्वामी, सेवादल यंग ब्रिगेड प्रदेश अध्यक्ष गज्जू तिवारी, मधुसूदन यादव, रामपुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राकेश मालवीय, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन जिला अध्यक्ष हेमू कश्यप, पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष मयूर जयसवाल, सेवादल जिला अध्यक्ष अमित गुप्ता, खेल खिलाड़ी कांग्रेस प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष रामशंकर सोनकर, अमोल उपाध्याय, युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष गौरव चौधरी, नगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष सौम्य दुबे, संजय धर, प्रमोद कलोसिया, अखिलेश पटेल, शेख इरफान,संतोष कुमार बामने,अतुल तिवारी,चन्दु दुबे,कृष्णा चौधरी, मुकेश गांधी, प्रेम चौरे, देवेन्द्र मालवीय, राकेश खरे, नितिन धारू, अजय अहिरवाल, कन्हैयालाल बामने, अभिषेक पटेल,भूपेंद्र तिवारी, नरेन्द्र वर्मा,रामपुर सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष ओमकार चौधरी, आई टी सेल विधानसभा अध्यक्ष राहुल दुबे, अनूप गांचले, दिनेश चौधरी, राजेश चौरे, ज्ञानेन्द्र उपाध्याय, सोनू बकोरिया, रानू राय, शेख रफीक, अशोक कुमार, एड.आनंद मेहतो आदि उपस्थित थे।

