अशोक ध्यानचंद जी की नज़र मुझ पर ना जाती तो शायद मैं आज यहां नहीं होता, बोले ओलंपियन विवेक सागर…

इटारसी। पेरिस ओलंपिक 2024 में ब्रॉन्ज ब्रोंज मेडल जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के सदस्य और इटारसी के निवासी हॉकी खिलाड़ी विवेक सागर (hockey player vivek sagar)इटारसी पहुंचे यहां उनका जिला हॉकी संघ के सदस्यों ने गर्म जोशी से स्वागत किया हॉकी खिलाड़ी विवेक सागर ने पत्रकारों से विभिन्न विषयों पर बातचीत की। पत्रकारों से चर्चा के दौरान वे जिंदगी में बदलाव की बड़ी कड़ी साबित होने वाले वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी अशोक ध्यानचंद (ashok dhyanchand) का नाम लेना नहीं भूले। साथ ही साथ उन्होंने जिला हॉकी संघ के प्रति भी अपना आभार जताया। उन्होंने अपने हॉकी मैच से जुड़े किस्सों की याद ताजा करते हुए कहा कि जर्मनी के मैच के बाद उन्हें आधी रात तक नींद नहीं आई। बस यही बात दिमाग में घूमती रही कि गलती कहां हुई। विवेक ने कहा कि हमारे मध्यप्रदेश में हॉकी की बहुत सी प्रतिभाएं हैं जिन्हें पर्याप्त एक्सपोजर नहीं मिल पाता है ऐसे खिलाड़ियों को बाहर निकालने के लिए खेल से जुड़े अनुभवी लोगों को उनके बीच जरूर जाना चाहिए। वे हॉकी खिलाड़ी अशोक ध्यानचंद का नाम लेना नहीं भूले, विवेक ने कहा कि अशोक ध्यानचंद जी नजर अगर उन पर नहीं पड़ती तो शायद आज मैं यहां नहीं होता। उन्होंने कहा कि इटारसी के दो खिलाड़ियों का चयन जूनियर हॉकी टीम के लिए होना हमारे लिए बड़ी बात है। हम खेलमंत्री और मुख्यमंत्री से भी निवेदन करेंगे कि इटारसी की हॉकी की उपलब्धि को देखते हुए यहां एस्ट्रोटर्फ जल्द लगवाने की व्यवस्था करें ताकि और भी नए बच्चे इस खेल में आगे आ सकें। उन्होंने कहा कि नए खिलाड़ियों के आगे आने में उनके अभिभावकों की बड़ी भूमिका रहती है वे उनकी रुचि को पहचानकर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें।