इटारसी। चिटफंड कंपनी ग्रुप पिनकॉन ग्रुप कलकत्ता की 5 सोसाइटी/ कंपनी द्वारा अधिक ब्याज और प्रोडक्ट का लालच देकर ठगे गए निवेशकों के पक्ष में कलेक्टर छतरपुर ने 433 निवेशकों की 4 करोड़ 30 लाख राशि वसूली के आदेश निवेशकों के पक्ष में दिए हैं। यह जानकारी निवेशकों के अधिवक्ता रमेश के साहू एडवोकेट ने दी। अधिवक्ता साहू ने बताया कि पारित आदेश में सरगना मनोरंजन राय तथा सभी पूर्व और वर्तमान डायरेक्टर के खिलाफ FIR के आदेश पुलिस अधीक्षक छतरपुर को दिए गए है। आदेश में पिनकॉन ग्रुप की बैतूल स्थित संपति की कुर्की और सभी ज्ञात संपत्तियों पर स्थगन जारी कर 9 बैंक खातों को फ्रिज किया गया है। इस प्रकार 5 कंपनी के 433 निवेशकों की 4 करोड़ 30 लाख की राशि की 12 प्रतिशत ब्याज के साथ वसूली होगी।।जो संपत्तियों की नीलामी से वसूल होगी।
*इन के खिलाफ हुए आदेश*
.1 अक्श फाइनेंशियल सर्विस..16 निवेशक,स्वीकृत दावा राशि 14422460/……
2 एल आर एन फाइनेंस..47 निवेशक ,स्वीकृत दावा राशि 6677076/……
3 एल आर एन यूनिवर्स प्रोड्यूसर निवेशक 146 स्वीकृत दावा राशि 16436610/…
4 ग्रीनएज फूड प्रोडक्ट निवेशक 208 स्वीकृत दावा राशि 15174313/…
5 उत्कल मल्टी स्टेट क्रेडिट को आप सोसाइटी निवेशक 252 स्वीकृत दावा राशि , 19740259/…
