11 मोटरबोट और 1 डंपर कर रहे थे रेत का अवैध परिवहन, प्रशासन ने जब्त की मशीनरी..

जिले में रेत खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध कार्यवाही निंरतर जारी..

नर्मदापुरम। कलेक्टर नर्मदापुरम सोमेश मिश्रा के निर्देश पर जिले में रेत खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध चलाया जा रहा संयुक्त अभियान लगातार जारी है। राजस्व, खनिज और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा जिले में लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 7 सितम्‍बर 2026 को खनिज एवं पुलिस विभाग द्वारा नर्मदापुरम में जांच के दौरान डंपर क्रमांक MP04ZW9232 को रेत का अवैध परिवहन करते हुए पकड़ा गया। उक्त वाहन को जप्त कर पुलिस थाना देहात नर्मदापुरम की अभिरक्षा में रखा गया है। सिवनी मालवा में 8 सितम्‍बर 2026 को तहसील सिवनी मालवा के ग्राम बाबरी एवं पथाड़ा में जांच के दौरान नर्मदा नदी से अवैध रेत उत्खनन में प्रयुक्त 11 मोटर बोट जप्त की गईं। जप्त सभी बोटों को पुलिस थाना शिवपुर की अभिरक्षा में रखा गया है। उक्त कार्यवाहियों के दौरान खनि निरीक्षक बसंत पाटिल, थाना प्रभारी देहात नर्मदापुरम ऊषा मरावी, नायब तहसीलदार सिवनी मालवा हीरू कुमरे, प्रभारी खनि निरीक्षक कृष्ण कांत परस्ते, खनिज सिपाही हेमंत राज एवं पुलिस थाना शिवपुर का बल उपस्थित रहा।

Leave a Reply