जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पाण्डेय की उपस्थिति में नर्मदापुरम नगर कांग्रेस ने किया रैली का आयोजन
नर्मदापुरम। लगातार बढ़ रही महंगाई के विरोध में कांग्रेस का गुस्सा अब सड़क पर उतरने लगा है। नर्मदापुरम नगर कांग्रेस द्वारा शहर में बढ़ती महंगाई के विरोध में रैली निकाली गई और भाजपा सरकार की खिलाफत की गई। कांग्रेसियों ने शहर की सड़कों पर भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवकांत गुड्डन पांडेय की उपस्थिति तथा नर्मदापुरम नगर कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश बाथरे के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर के प्रमुख मार्गों से इस रैली का आयोजन किया और बढ़ती महंगाई के खिलाफ विरोध दर्ज कराते हुए जनता के बीच भाजपा सरकार को घेरने की कोशिश की।


जिलाध्यक्ष बोले, आमजन है बेहाल
रैली के शुरू होने से पहले जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवकांत गुड्डन पांडेय ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम आदमी का घरेलू बजट बिगड़ गया है। रोजमर्रा की जरूरतों की वस्तुओं के बढ़ते दामों ने गरीब, मजदूर, किसान और मध्यम वर्ग की परेशानियां बढ़ा दी हैं। कांग्रेस जनता की आवाज को मजबूती से उठाती रहेगी। कांग्रेस महंगाई पर नियंत्रण के लिए सरकार से ठोस कदम उठाने की मांग करती है।
सड़क पर संघर्ष का संकल्प दोहराया
नर्मदापुरम नगर कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश बाथरे ने कहा कि महंगाई का सीधा असर आम परिवारों की रसोई और उनकी दैनिक जरूरतों पर पड़ रहा है। जनता की समस्याओं को लेकर कांग्रेस सड़क पर उतरकर संघर्ष करेगी। हमारा उद्देश्य आम नागरिकों की आवाज को सरकार तक पहुंचाना और महंगाई से राहत दिलाने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग करना है। आम जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर पार्टी आगे भी आंदोलन और जनहित के कार्यक्रम जारी रखेगी।
यह रहे मौजूद
रैली के आयोजन में पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष सत्येंद्र फौजदार, मधुसूदन यादव, अनोखी राजोरिया, अजय सैनी, फैजान उल हक, श्याम दुबे, पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी, संतोष तोमर, सूरज तिवारी, मंजूलमनी ढिमोले, गुलाम हैदर, सौरभ राय, जीतेन्द्र गोरेले, अशोक अहिरवार, कपिल यादव, कुलदीप राठौर, आजाद भाटिया, राजू मिश्रा, कीर्ति मिश्रा, बबलू राठौर, रामगोपाल मालवीय, जागेश यादव, सलीम खान, धीरज बहुत्रा, दीपक सिसोदिया, लखन रघुवंशी, अफराज खान, अज़हर खान उपस्थित रहे।