कांग्रेस नेता और उनके भाई पर पुलिस ने दर्ज किया केस, एसपी से मिलकर कांग्रेस संगठन ने की एफआईआर रद्द करने की मांग

कांग्रेस नेताओ ने एसपी से मुलाकात कर सौंपा ज्ञापन

इटारसी। प्रदेश कॉंग्रेस महासचिव राजकुमार केलू उपाध्याय और उनके भाई जिला कॉंग्रेस मीडिया प्रभारी अमोल उपाध्याय पर कथित राजनीतिक दबाव के तहत एफआईआर दर्ज किए जाने के बाद कांग्रेस संगठन एकजुट हो गया है। कांग्रेस के जिले भर से आए वरिष्ठ नेताओं ने एफआईआर पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराने के लिए जिला पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम से मुलाकात की।। कांग्रेस नेताओं ने मामले में निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए एसपी को ज्ञापन सौंपा।कांग्रेस नेताओं ने एसपी को उपभोक्ता भंडार से जुड़े मामलों में विधानसभा में दी गई क्लीन चिट का हवाला भी दिया। पुलिस अधीक्षक ने कांग्रेस नेताओ की बात को सुनकर आश्वासन दिया कि मामले की जांच होने के पश्चात बिना राजनैतिक प्रभाव के निष्पक्ष कार्यवाही होगी और अति शीध्र निष्पादन किया जायेगा। कांग्रेस नेताओं ने इटारसी पुलिस द्वारा कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री राजकुमार उपाध्याय केलू एवं जिला कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी, आरटीआई एक्टिविस्ट अमोल उपाध्याय के खिलाफ बनाए गए केस को राजनीतिक द्वेष की भावना से प्रेरित झूठी शिकायत बताया।

पुष्पराज का तर्क, दबाव देकर केस दर्ज कराया गया। जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष पुष्पराज पटेल ने कहा कि हमारे कांग्रेस पदाधिकारियों के खिलाफ भाजपा नेताओं ने राजनैतिक द्वेष के चलते भ्रामक तथ्यों के साथ शिकायती पत्र देकर पुलिस द्वारा कार्रवाई कराई गई है। कांग्रेस नेताओं पर दर्ज एफआईआर रद्द होनी चाहिए क्योंकि उपरोक्त उपभोक्ता भंडार शासन की सतत निगरानी में रहकर पारदर्शिता व शासकीय नियमों से संचालित होते हैं। उनका प्रतिवर्ष शासकीय ऑडिट होता है तथा भंडार के हानि लाभ सहित समस्त खर्चों का बयौरा इत्यादि ऑडिट रिपोर्ट मे अभिलिखित किया जाता है पुलिस ने बिना जांच किए सालों पुराने विषय पर एफआईआर दर्ज की है।

पूर्व नगर अध्यक्ष बोले, पुलिस को नहीं है एफआईआर का अधिकार
नगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ नेता पंकज राठौर ने पुलिस अधीक्षक से कहा कि मध्य प्रदेश सहकारी समिति अधिनियम 1960 के नियमों के तहत सहकारी उपभोक्ता भंडार संचालित होते हैं तथा इसमें होने वाली समस्त आर्थिक अनियमितता के अपराधों के दंड में सम्मन हेतु जिला पंजीयन सहकारिता को संवैधानिक व्यवस्था के अंतर्गत सिविल न्यायालय की शक्ति प्रदान की गई है वहीं उपभोक्ता भंडार से जुड़े समस्त विवादों के निपटारण हेतु वह अधिकृत होते हैं फिर पुलिस ने कैसे तथ्यहीन मिथ्या बातों के आवेदन पर एफआईआर दर्ज की जो दाखिल खारिज होना चाहिए

एसपी बोले, तथ्य नहीं मिले तो केस खत्म करेंगे
कांग्रेस नेताओं की पूरी बात सुनने के बाद पुलिस अधीक्षक सांई कृष्ण ने एस थोटा ने कहा कि उपरोक्त प्रकरण हमारी जानकारी में है। हमने सहकारिता विभाग को पत्र लिखकर जानकारी मांगी है। जानकारी प्राप्त होने के बाद ही आगे कार्रवाई होगी। इस मामले में यदि तथ्य नहीं मिलते हैं तो उपरोक्त प्रकरण को दाखिल खारिज किया जाएगा। उन्होंने कांग्रेस नेताओं को आश्वस्त किया कि जांच निष्पक्ष होगी।

यह रहे मौजूद
प्रतिनिधिमंडल में पूर्व जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह पटेल पूर्व जिला अध्यक्ष सत्येंद्र फौजदार जिला किसान कांग्रेस के अध्यक्ष बाबू चौधरी, वरिष्ट कांग्रेस नेता संतोष मालवीय सोहागपुर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मधुसूदन यादव नर्मदापुरम कांग्रेस पूर्व नगर अध्यक्ष राकेश शर्मा, इटारसी नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कन्हैया गोस्वामी, पूर्व नगर कॉंग्रेस अध्यक्ष मयूर जायसवाल ,पूर्व नगर कॉंग्रेस अध्यक्ष पंकज राठौर, युवक कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता गुफरान अंसारी, एन एस यु आई जिलाध्यक्ष मंयक चौरे,व्यापारी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राम बाबू अग्रवाल, नीरज चौधरी,हरिशंकर चौधरी सोहागपुर ,सोनू बकौरिया , प्रतीक मालवीय, बल्ला यादव,राजेन्द्र गोस्वामी, पार्षद अमित कापरे,कदीर खान लक्की, राजेश राजपूत, अन्नु पटेल, विनोद सिंह सहित अनेक कांग्रेस जन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *