सूने मकान से डेढ़ लाख का सामान चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

नर्मदापुरम। पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा एस. थोटा तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोतवाली जितेन्द्र पाठक द्वारा थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक गौरव सिंह बुन्देला को संपत्ति संबंधी अपराधियों की धरपकड़ करने हेतु निर्देशित किया गया था।

थाना कोतवाली नर्मदापुरम में 15 जुलाई को फरियादी महेन्द्र कहार पिता पुरालाल कहार उम्र 30 साल निवासी कालिका नगर नर्मदापुरम ने अपने घर के मैन गेट का कुंदा तोड़कर घर के अंदर से 1,50,000/- रुपये चोरी किये जाने की रिपोर्ट की थी। जिस पर थाना कोतवाली नर्मदापुरम पर अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया। कोतवाली पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए संदेही सदानंद कहार पिता महेश कहार उम्र 37 साल नि. अमृत अस्पताल के बगल में कमिश्नर कालोनी नर्मदापुरम स्थाई पता शैलजा कालोनी नवीन जेल के पास नर्मदापुरम से पूछताछ की, जिसमें संदेही ने चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी ने चोरी किया गया मशरुका अपने किराये के मकान में लोहे की अलमारी में छुपाना बताया। जो संदेही की निशादेही पर किराये के मकान से 1,50,000/- रुपये बरामद किये। आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *