विधायक डॉ. सीताशरण शर्मा के निवास पहुँचे राज्यमंत्री लखन पटेल, भाजपा पदाधिकारियों ने किया स्वागत
इटारसी। मध्यप्रदेश शासन के पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्यमंत्री लखन पटेल इटारसी प्रवास के दौरान पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक डॉ. सीताशरण शर्मा के निज निवास पहुँचे। जहाँ उन्होंने विधायक डॉ शर्मा से भेंट कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
राज्यमंत्री के आगमन पर विधायक निवास पर नगर भाजपा मंडल अध्यक्ष राहुल चौरे, मयंक महतो एवं गोपाल शर्मा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर राज्यमंत्री लखन पटेल का आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान स्थानीय भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी मंत्री से मुलाकात की। इस शिष्टाचार भेंट के दौरान क्षेत्र के विकास और विभागीय गतिविधियों को लेकर भी अनौपचारिक चर्चा हुई। विधायक डॉ. शर्मा के मुताबिक राज्यमंत्री शिष्टाचार भेंट करने निवास पर आए थे। हम सभी ने उनका भव्य स्वागत किया। मंत्री जी से क्षेत्र के विकास के लिए कई विषयों पर चर्चा हुई।

