अवैध शराब सप्लाई का कारोबार करने वाले दो पक्षों झगड़ा,जमकर हुई मारपीट

8 आरोपियों को भेजा गया जेल
नर्मदापुरम। शहर के कोठी बाजार शक्ति माता मंदिर के पास सोमवार को कथित तौर पर अवैध शराब बेचने वाले सुरेंद्र लुटारे और शिवा कटारिया के परिवार के बीच जमकर झगड़ा हुआ। झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे को बेरहमी से मारना-पीटना शुरू कर दिया है। इस घटना से कोठी बाजार इलाके में दहशत फैल गई। दोनों पक्षों के बीच यह हालात कथित तौर पर शराब के अवैध कारोबार के चलते बने हैं जिससे दोनों पक्षों के बीच रंजिश ने जड़ें जमा ली है। इधर विवाद की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना टीआई कंचन सिंह ठाकुर टीम के साथ मौके पर पहुंची। मारपीट करने वालों को पुलिस थाने ले गई। देर रात को पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से काउंटर केस दर्ज किया। साथ ही दोनों पक्ष के सभी 8 आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने प्रतिबंधात्मक धारा 151 की कार्रवाई भी की। मंगलवार को आरोपी सुरेन्द्र लुटारे, आयुष लुटारे, आर्यन लुटारे, साथी इंद्रजीत केवट और स्वयं बस्तरवार और दूसरे पक्ष के शिवा कटारिया, आकाश कटारिया, पंकज कटारिया को तहसीलदार सरिता मालवीय के समक्ष पेश किया। तहसीलदार ने सभी 8 आरोपियों को जेल भेजने के आदेश दिए। इधर एक पक्ष के शिवा कटारिया की पत्नी कोतवाली थाने में घर से निकालकर लाई गई सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर बैठी रही।कई घंटे बाद महिला को डीवीआर वापस दिया गया।
पांच महीने पहले निकाला था जुलूस
15 अक्टूबर 2025 को कोतवाली पुलिस ने सुरेंद्र लुटारे के घर से शराब का जखीरा पकड़ा था। 196.99 लीटर शराब जब्त की गई थी। मामले में सुरेंद्र और उसके बेटे को पुलिस ने जुलूस निकालकर जेल भेजा था। कुछ महीने पहले ही दोनों बाप बेटे जेल से बाहर आए हैं और फिर से अवैध तरह से शराब बेचने का कार्य शुरू किया है।
इनका कहना है
शिवा कटारिया और सुरेंद्र लुटारे व उनके बेटों के बीच झगड़ा हुआ था। दोनों पक्षों पर काउंटर केस दर्ज किया है। झगड़े की स्थिति को देखने के लिए सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर लेकर आए थे, जिसे वापस कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *