बेकरी का नाम ओम साईंराम और फैक्ट्री गंदगी के बीच बने रहे थी खाद्य सामग्री, बेकरी व फैक्ट्री हुई सील

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की कार्रवाई
नर्मदापुरम। शहर के रसूलिया क्षेत्र में गेट नंबर 4 के पास स्थित ओम साईंराम बेकरी(omsairam bekri) और उसकी फैक्ट्री को सोमवार शाम 5 बजे खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सील कर दिया है। यहां भारी गंदगी के बीच ब्रेड, पेटिस और क्रीमरोल जैसी बेकरी सामग्री बनाई और बेची जा रही थी। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने मौके से खाद्य सामग्री के सैंपल ले लिए हैं जिन्हें जांच के लिए भोपाल प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
सोमवार शाम 5 बजे खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलेश दियावार और जितेंद्र राणा जांच के लिए ओम साईंराम बेकरी की दुकान और उसकी फैक्ट्री में पहुंचे थे। जांच के दौरान अधिकारियों ने पाया कि ग्राहकों को बेचे जा रहे ब्रेड, पेटिस और क्रीमरोल की पैकिंग पर न तो मैन्युफैक्चरिंग से जुड़ी किसी जानकारी का उल्लेख था और न ही इसमें उपयोग की गई कच्ची सामग्री के बारे में कुछ लिखा गया था।
फैक्ट्री में गंदगी के बीच निर्माण
जांच के दौरान फैक्ट्री के अंदर का नजारा देखकर खुद अधिकारी भी दंग रह गए। पूरी फैक्ट्री में गंदगी का अंबार लगा हुआ था। वहां बनकर तैयार रखे गए ब्रेड और पेटिस को खुले में रखा गया था और उन्हें गंदे कपड़ों से ढंका जा रहा था। सफाई का बिल्कुल भी ध्यान रखे बिना इस भारी गंदगी के बीच ही पेटिस, ब्रेड, क्रीमरोल व अन्य बेकरी सामग्री का निर्माण किया जा रहा था। यह भी पाया गया कि निर्माण सामग्री में शुद्ध पानी का उपयोग नहीं किया जा रहा था। खाद्य सामग्री बनाने के लिए सीधे छत पर रखी पानी की टंकी के पानी का ही इस्तेमाल किया जा रहा था।
दुकान और फैक्ट्री सील, भोपाल भेजे सैंपल
फैक्ट्री और बेकरी में इस तरह की भारी लापरवाही और गंदगी मिलने पर खाद्य सुरक्षा टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बेकरी शॉप और फैक्ट्री दोनों को मौके पर ही सील कर दिया। इसके साथ ही टीम ने वहां बन रही सामग्री के कई सैंपल भी लिए। गुणवत्ता की जांच के लिए इन सभी सैंपलों को भोपाल स्थित राज्य प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। वहां से अगर बेकरी सामग्री की रिपोर्ट नेगेटिव आती है तो फिर बेकरी संचालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इनका कहना है
ओम साईंराम बेकरी और फैक्ट्री में आकस्किम जांच में बड़ी लापरवाही मिली। सफाई का बिल्कुल भी ध्यान रखे बिना इस भारी गंदगी के बीच ही पेटिस, ब्रेड, क्रीमरोल व अन्य बेकरी सामग्री का निर्माण किया जा रहा था। छत पर रखी टंकी के पानी का ही उपयोग हो रहा था। बेकरी आइटम के सैंपल जांच के लिए भोपाल लेब भेजे हैं। वहां से रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *