इटारसी। भारतीय इतिहास में युवाओं के आदर्श पुरुष तथा विश्व पटल पर भारतीय संस्कृति के ध्वजावाहक स्वामी विवेकानंद के संदेशों से वर्तमान पीढ़ी को अवगत कराने तथा उनके पदचिन्हों पर चलने के आह्वान के रूप में ओवरब्रिज तिराहे पर विवेकानंद जी की प्रतिमा स्थापना करने एवं ब्रिज का नाम विवेकानंद सेतु करने की मांग को लेकर एक ज्ञापन नपाध्यक्ष पंकज चौरे को सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया है कि उक्त ब्रिज का नाम स्वामी विवेकानंद सेतू किया जाए। ज्ञापन देते समय भाजपा पार्षद शिवकिशोर रावत, पूर्व पार्षद यज्ञदत्त गौर, राजकुमार मालवीय,आलोक शुक्ला, अर्पित रावत, दिनेश चौरे,जितेंद्र दुबे ,मोहित रावत, रोषित पटेल, अजय मालवीय,राकेश सराठे,हर्षल गालर आदि मौजूद थे। नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे को समस्त पार्षदों का समर्थन पत्र भी दिया गया।
नपाध्यक्ष पंकज चौरे ने कहा कि यह एक अच्छा प्रस्ताव है। शीघ्र ही विधि अनुसार कार्यवाही के लिए विधायक और सांसद से चर्चा कर नामकरण एवं प्रतिमा स्थापना कराने का प्रयास करेंगें।

