भाजपा सरकार तीन मंत्रियों का पुतला जलाया, कांग्रेस ने की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी..

जयस्तंभ चौक पर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

इटारसी। नगर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में जयस्तंभ चौक पर मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला, नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एवं मंत्री विजय शाह के खिलाफ कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा सरकार के तीनों मंत्रियों कें खिलाफ जमकर नारेबाजी के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका पुतला दहन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कन्हैया गोस्वामी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शिवाकांत पाण्डेय ने कहा कि प्रदेश की जनता महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं और बिगड़ती कानून व्यवस्था से त्रस्त है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनहित के मुद्दों से ध्यान भटकाकर केवल दिखावटी घोषणाएं कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज को बुलंद करने के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करती रहेगी और आमजन के अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।
नगर अध्यक्ष कन्हैया गोस्वामी ने कहा कि प्रदेश में विकास के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा, व्यापारी वर्ग परेशान है और गरीब वर्ग मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जनता की समस्याओं का समाधान शीघ्र नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुफरान अंसारी ने कहा कि युवा वर्ग सरकार की नीतियों से निराश है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता की आवाज को दबाया नहीं जा सकता और युवा कांग्रेस अन्याय के खिलाफ मजबूती से खड़ी रहेगी। पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय शुक्ला ने कहा कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासनिक तंत्र पूरी तरह निष्क्रिय हो चुका है और भ्रष्टाचार चरम पर है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जन आंदोलन को मजबूत करने का आह्वान किया।
इस मौके पर कांग्रेस नेता ओम सेन, मुन्ना सिद्दीकी, नवल पटेल, सरपंच अजय मिश्रा, नरेश चौहान, पंकज राठौर, अजय अहिरवाल, सोनू बकोरिया, कन्हैया लाल बामने, खेल प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष रामशंकर सोनकर, झुग्गी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष अमल सरकार, राहुल दुबे (आईटी सेल विधानसभा अध्यक्ष), चंदू दुबे, अतुल तिवारी, बल्ला यादव, राजेंद्र गोस्वामी, भूपेश तिवारी, अनिल रैकवार, कृष्णा चौधरी, लाड़ली पटेल, पिंकी शर्मा, लखन राठौर, पप्पू आठनेरे, मुकेश चौधरी, अनुराग चौधरी, संजय बिंडोले, ओमप्रकाश साकल्ले, अर्जुन कुचबंदिया, मयंक कलोसिया, पप्पी कलोसिया एवं मनीष सोनी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *