
इटारसी। शहर में एक बार फिर चोरों ने अपनी दस्तक दी है। बीती रात शहर के पटवा लाइन क्षेत्र में मनिहारी की तीन दुकानों में चोरी का घटनाक्रम हुआ है। रविवार सुबह जब लोगों ने दुकानों के ताले टूटे देखे तो इसकी सूचना दुकान मालिकों को दी। पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई है। तीन दुकानों से कितने का माल और नगदी चोरी हुआ है इसका अभी आकलन नहीं हो पाया है।
