वाराणसी, बालाघाट और रायसेन की टीमों ने हासिल की जीत…

इटारसी. स्व. पंकज गोयल की स्मृति में फाइटर फुटबॉल क्लब एवं जिला फुटबॉल संघ नर्मदापुरम द्वारा आयोजित ऑल इंडिया फुटबॉल नर्मदापुरम गोल्ड कप टूर्नामेंट (all india football narmadapuram gold cup tournaments)के तहत तीन मैच खेले गए। इन मैचों में वाराणसी, बालाघाट और रायसेन टीमों ने अपनी-अपनी प्रतिद्वंदी टीमों को मात देकर जीत हासिल की।
प्रतियोगिता के तीसरे दिन का पहला मैच यंग हीरोज एफसी वाराणसी बनाम अमरपाटन एफसी के मध्य खेला गया। इस मुक़ाबले में यंग हीरोज एफसी वाराणसी टीम 3-1 के स्कोर से विजयी रही। प्रतियोगिता का दूसरा मैच बीयूएफसी भोपाल बनाम डायमंड रॉक बालाघाट के मध्य खेला गया। इस मुक़ाबले में 3-2 के स्कोर से डायमंड रॉक बालाघाट विजयी रही। तीसरा मैच बिल्डअप स्पोर्ट्स एफसी रायसेन बनाम डीएफए छिंदवाड़ा के मध्य खेला गया। इस मुक़ाबले में रायसेन की टीम ने छिंदवाड़ की टीम को धूल चटाते हुए 10-0 के से मैच का विजेता बनने का गौरव हासिल किया। प्रथम मैच के मुख्य अतिथि के रूप में डब्ल्यूसीआरएमएस एमसीएम संदीप चक्रवर्ती, वाल्मीकि समाज के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप मैना मौजूद रहे। दूसरे मैच के मुख्य अतिथि पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष मयूर जायसवाल, गौरव चौधरी,, प्रतीक मालवीय, सौम्य दुबे एवं तीसरे मैच के मुख्य अतिथि भारतीय सेना से रिटायर्ड कर्नल धीरज सिंह जामवाल, मंजुला जामवाल, आशीष श्रीवास्तव, भाजपा मंडल अध्यक्ष राहुल चौरे, सौरभ मेहरा, गौरव बडक़ुर रहे। अतिथियों ने इस आयोजन को फुटबॉल प्रतिभाओं के लिए एक बेहतरीन मंच बताया। अतिथियों ने कहा कि इस तरह के आयोजन से फुटबॉल के क्षेत्र में शहर का नाम आगे बढ़ेगा और नन्हीं प्रतिभाओं को भी प्रेरणा मिलेगी। इस अवसर पर फाइटर फुटबॉल क्लब के अध्यक्ष सत्यम अग्रवाल, निपुण गोठी, किशोर पांडे, अजय चौधरी, रितेश शर्मा, नीलेश चौधरी, साटू परदेसी, कोच श्री भागवत सिंह राजपूत, मौसम रघुवंशी, श्याम सिंह, नीरज यादव, गोलू, प्रवीण तंवर, सचिन वर्मा, राकेश रैकवार, सागर रैकवार, विशाल कुशवाहा, कृष्णा साहू, विनय यादव, केशव धुर्वे, सतीश बरखने, तौसीफ खान, मोहित अतुलकर, रवि श्रीवास्तव, देवू कुशवाह, अंकुश मालवीय, यश नामदेव मौजूद थे। मैचों के मुख्य रैफरी के रूप मैं मैच डीएफए रजिस्टर्ड मैच कमिश्नर तोसीब ख़ान नीमच से एवं असिस्टेंट रेफऱी के रूप में आर्यन सिसोदिया, अंजल सिंह ठाकुर रहे। फाइटर क्लब अध्यक्ष सत्यम अग्रवाल ने कहा कि प्रतियोगिता में अलग-अलग जगहों से करीब 20 टीमें शिरकत कर रही हैं। इनमें कुछ टीमों ने नेशनल लेवल के टूर्नामेंट भी खेले हुए हैं जिससे यहां पर अच्छा खेल देखने को मिलेगा।