जिला कांग्रेस कमेटी ने नर्मदापुरम में सौंपा ज्ञापन
इटारसी। नर्मदापुरम शहर में भाजपा के बूथ लेवल एजेंटो द्वारा sir के काम में लगे बूथ लेवल ऑफिसरों पर दबाव डालकर पात्र मतदाताओं के नाम कटवाने का खेल करने के प्रयास हो रहे है। शहर के बूथ क्रमांक 55 पर इस तरह का मामला सामने आने के बाद कांग्रेस मुखर हो गई है। जिला कांग्रेस के अध्यक्ष गुड्डन पांडे के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नर्मदापुरम में जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर गड़बड़ी करने वाले blo पर कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस ने इस तरह की कार्यप्रणाली को भाजपा के राज लोकतंत्र की हत्या करार दिया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष पांडे ने कहा कि नर्मदापुरम मे षड्यंत्रपूर्वक सत्तारूढ़ दल भाजपा के BLA द्वारा BLO पर पात्र मतदाताओं का नाम काटने के लिए अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा है । जो लोकतंत्र की हत्या का प्रयास है। जिला निर्वाचन अधिकारी को इस प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से कराना चाहिए और गड़बड़ी कर रहे BLO पर कार्रवाई करना चाहिए। पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाना चाहिए और मतदाता सूची से विलोपित किये गये नामो को सार्वजनिक किया जाना चाहिए। युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष गुलाम मुस्तफ़ा ने बताया कि नगर के विभिन्न वार्डो मे अलोकतान्त्रिक तरीके से सत्तारूढ़ दल के व्यक्तियों द्वारा पात्र मतदाताओं के नाम काटने के लिए BLO को आपत्ति दर्ज कराई जा रही है जो असंवैधानिक है। युवा कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि तथ्यों के आधार पर बूथ नंबर 55 के कांग्रेस नेता रिज़वान खान के नाम पर फ़र्ज़ी आपत्ति लगाई गई जब आपत्तिकर्ता से बात की गई तो उनके द्वारा कहा गया कि इस संबंध मे उसे कोई जानकारी नही है। ऐसे मामले शहर के अन्य वार्डो मे भी देखने को मिल रहे है। ज्ञापन देते समय प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस अध्यक्ष गुड्डन पाण्डे , अनोखी राजोरिया , नगर अध्यक्ष कमलेश बाथरे , धर्मेंद्र तिवारी, फैज़ान उल हक़ , अजय सैनी , इटारसी नगर अध्यक्ष कन्हैया गोस्वामी , प्रताप ठाकुर , गुलाम हैदर , जिला प्रवक्ता अनिल रैकवार , सूरज तिवारी, कुलदीप राठौर , अमित खत्री, अजय दुबे , गुलरेज़ बेग, सिराज खान , अतुल तिवारी, अनूप कांचले , धीरज बहुतरा, अफराज़ खान , ललित मौर्य , सुनील चौहान, कपिल यादव, अज़हर खान , विजेंद्र राजपूत , बलवीर चौहान, अजय शर्मा , अलमास खान, अनिल सक्सेना , शैलेंद्र तोमर आदि उपस्तिथ रहे।

