गांव में पहुंची युवक कांग्रेस, ग्रामीणों को बताई भाजपा सरकार की वादाखिलाफी..

इटारसी। कांग्रेस संगठन द्वारा चलो पंचायत ग्राम चौपाल एवं मनरेगा बचाओ अभियान का आगाज किया गया है। इस अभियान का मकसद पंचायतों में ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उन्हें भाजपा सरकार की विफलताओं से अवगत कराना मनरेगा को बचाने के लिए युवाओं को आगे लाकर अभियान में सहभागी बनाना है। इसी कड़ी में युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष गौरव चौधरी के नेतृत्व में सोहागपुर विधानसभा के ग्राम पंचायत चिल्लई में युवाओ एव ग्रामीणों से मुलाक़ात के लिए ग्राम चौपाल लगाई गई। इसमें युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों और युवाओं से चर्चा की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें भाजपा सरकार की वादाखिलाफी के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर मुख्य रूप से युवक कांग्रेस विधानसभा उपाध्यक्ष मो॰ आमिर, ऐश्वर्य चौरे, आकाश चौधरी, अंशुल गौस्वामी, अमन प्रजापति, अविनेश मलैया, हेमंत यादव, मनदीप चौरे, सूरज चौरे, सुनील यादव, लक्की चौरे, अनिल चौरे, राहुल यादव, अमित चौरे, भगवानदास यादव, देवीसिंह यादव ,रोहित चौरे , दिनेश यादव ,सौरव मीणा , आदेश चौरे , अभिषेक यादव उपस्थित रहे ।