सिवनीमालवा से इटारसी आकर चुराता था बाइक, पकड़ाया तो कबाड़ी तक पहुंची पुलिस, पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार..

इटारसी। इटारसी शहर में कुछ दिनों से बाइक चोरी की घटनाएं हो रही थीं। इन घटनाओं के कारण पुलिस के माथे पर भी टेंशन बढ़ रहा था। बाइक चोरी की इन वारदातों को अंजाम देने वालों तक पहुंचने के लिए पुलिस ने अपने पुराने फार्मूले पर काम करते हुए मुखबिर नेटवर्क को सक्रिय किया तो इस मामले का खुलासा हो गया। पुलिस ने जिस युवक को पकड़ा है वह सिवनी मालवा से ट्रेन से इटारसी आकर बाइक चोरी करके अपने शहर ले जाता था और वहां एक कबाड़ी को बेच देता था। पुलिस ने मामले में 4 बाइक बरामद की है और दोनों युवकों को आरोपी बनाया है ताकि इन दोनों से और पूछताछ की जा सके।

ऐसे हुआ खुलासा

दिनांक 12 जनवरी 26 को थाना इटारसी में दर्ज अपराध क्रमांक 25/2026 धारा 303(2) बीएनएस के अज्ञात आरोपी की तलाश दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक गैरेज लाईन के पीछे 18 बंगला में मोटर सायकल बेचने की फिराक के घूम रहा है। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर सिराज मोहम्मद पिता नियाज मोहम्मद उम्र 23 वर्ष निवासी गाडरी मोहल्ला सिवनी मालवा को पकड़ा। उसके पास मोटर सायकल एमपी 05 ZB1711 मिली जिसकी चोरी होने की शिकायत थाने में अपराध क्रं, 25/2026 में दर्ज थी। युवक को थाने लाकर सख्त पूछताछ की गई तो उसने अन्य तीन मोटरसायकल क्रं. MP05MV5738 MP05 MU3602, MP05AD7463 चोरी करना कबूला।

कबाड़ी को बेची थी बाइक

बाइक चोरी करने वाले आरोपी सिराज मोहम्मद ने बाइक सिवनीमालवा के गाडरी मोहल्ला निवासी और कबाड़े का व्यापार करने वाले कबाड़ी जुनैद पिता सईद खान 35 साल को बेचना बताया। पुलिस ने जब उसके यहां दबिश दी तो उससे 2 मोटरसायकल सही सलामत एवं एक मोटरसायकल MPO05MU3602 कटी हुई हालत में मिली। इस बाइक को जुनैद द्वारा काट दिया गया था। पुलिस ने कबाड़ी के यहां से बाइक के  पहिये व इंजन जब्त किया। दोनो आरोपियो से चोरी गई 4 मोटरसायकल जिनकी कुल कीमत 1 लाख 83 हजार रूपये है, जब्त कर इटारसी थाने लाई गई। कर वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय पेश नायेंगा। इस कार्यवाही में निरीक्षक गौरव सिंह बुंदेला, सउनि शिवनाथ यादव, उनि अरविन्द बेले, सउनि रामराक उनि रामस्वरूप बिल्लौरे, प्रधान आरक्षक संदीप अजनेरिया, आरक्षक शाकिर खान, आरक्षक अनिल पाल, आरक्षक डलोई, आरक्षक संदीप दुबले, आरक्षक चालक राजेश पंवार थाना इटारसी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

यह बाइक हुई बरामद

अपराध क्रं. 25/2026 में चोरी गई मोटर सायकल क्रमांक MPOSZB1711 TVS राईडर कीमत 70,000 रूपये

अपराध क्र. 21/2026 में चोरी गई मोटर सायकल क्रमांक MP0SMV5738 पेशन प्रो कीमत 48,000 रूपये

अपराध क्र. 27/2026 में चोरी गई मोटर सायकल क्रमांक MP05MU3602 होंडा शाईन के पहिये व इंजन कीमत 40 हजार

अपराध क्र. 06/2026 में चोरी गई मोटर सायकल क्रमांक MP05AD7463 हीरो हांडा स्पलेंडर कीमत 25,000 रुपये

इनका कहना है

पुलिस ने इटारसी से बाइक चोरी कर सिवनी मालवा में बेचने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वे ये बाइक वही के एक कबाड़ी को बेचता था। दोनों लोगो को गिरफ्तार कर लिया गया है और बाइक भी बरामद की गई है। एक बाइक को काट दिया गया था।

गौरव सिंह बुंदेला, टीआई इटारसी