बाजार क्षेत्र से चोरी गये 3,15,000 रूपये के मोबाइल बरामद, 3 नाबालिगों ने की थी वारदात…

इटारसी। जयस्तंभ क्षेत्र स्थित एक मोबाइल दुकान से 3 लाख रूपये से ज्यादा के मोबाइल चुराने वाले आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है। मोबाइल चोरी की वारदात को जिन आरोपियों ने अंजाम दिया वे तीनों ही नाबालिग हैं। पुलिस उन्हें बाल न्यायालय में पेश करेगी। इटारसी पुलिस ने आरोपियों से 9 मोबाइल और 3 पावर बैंक जब्त का लिए है।

यह है मामला

11/01/2026 को फरियादी अमर नागवानी पिता दौलतराम नागवानी उम्र 42 वर्ष निवासी अस्पताल के पास न्यास कालोनी इटारसी ने इटारसी थाने में स्वयं की दुकान से करीब 3 लाख 15 हजार कीमत के 9 मोबाइल और 3 पॉवरबैंक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट दर्ज होते ही थाना प्रभारी गौरव बुंदेला के नेतृत्व में विशेष साक्ष्य एवं मुखबिरों को सक्रिय किया। मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा चोरी की इस वारदात का खुलासा कर दिया गया।

तीन नाबालिक पुलिस के हत्थे चढ़े

मोबाइल चोरी के मामले में सिटी पुलिस ने ग्राम सालई थाना परसवाडा जिला बालाघाट, पत्ती बाजार इटारसी और अग्रवाल भवन के पास रहने वाले तीन नाबालिगो को चिन्हित कर पकड़ा और उनसे पूछताछ की तो उनके कब्जे से चोरी गये 9 मोबाईल व 3 पावर बैंक 18 बंगला इटारसी खंडहर से बरामद किए गए। तीनों पर वैधानिक कार्यवाही कर बाल न्यायालय में प्रस्तुत किया जावेंगा। इस कार्यवाही में सउनि सुरेन्द्र मालवीय, प्रधान आरक्षक संदीप अजनेरिया, आरक्षक शाकिर खान, आरक्षक आबिद खान, संदीप दुबले, आरक्षक रवि आनंद आरक्षक चालक राजेश पंवार की महत्पूर्ण भूमिका रही।

यह मोबाइल हुए बरामद

1-Redmi k20Pro 6/128 Glacier jade का एक नग-कीमती 35000/-रूपये

2- Mi 11x 8/128 COSMIC BLACK का एक नग- कीमती 33000/-रूपये

3-SAMSUNG COMPNY ФІ SM-A135 A13 4/64 BLUE का एक नग- कीमती 3 4-OPPO COMPAΝΥΦΙ A16 Ε (3/32gb) BLUE का एक नग- कीमती 29000/-5-ITEL COMPANY का ITEL A95 5G CALX TITANIUM(4/128) का एक नग-6-TECNO COMPANY का GO 5G (4/128) BLACK का एक नग- कीमती 3250 7-REALME 15X 5G 8/128 GB MARINE BLUE का एक नग कीमती 37000/-8-REALME C75 6/128 GB MIDNIGHT LILY का एक नग- कीमती 40000/-रुप 9-REALME C85 5G 4/128 GB PARROT PURPUL का एक नग- कीमती 3800 10-03 पावर बैंक XIAOMI COMPANY के XIAOMI PB 41 10000 MH 22.5W-का एक नग, MI COMPANY का MI POCKET POWER BANK 10000Mah 22 Cable Maroon(58348) का एक नभ, MI POCKET POWER BANK 10000Ma Cable BLUE – कीमती 8500/-रूपये