अवैध शराब कारोबारी पर कसा शिकंजा, बेटा गिरफ्तार, पिता मौका पाकर फरार…

दो शराब माफिया से एक लाख की अवैध शराब जब्त
-अवैध शराब का बड़ा कारोबारी सुरेंद्र लुटारे हुआ फरार, पुत्र आयुष लुटारे को किया गिरफ्तार

-कोतवाली ने कोठी बाजार और बालागन्ज के पास कचरा पट्टी क्षेत्र में की छापेमारी

नर्मदापुरम। नर्मदापुरम के कोठी बाजार और बालागंज इलाके में पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने मंगलवार को अवैध शराब के कारोबार से जुड़े लोगों की धरपकड़ की। इस कार्रवाई में कोठी बाजार इलाके में शराब का अवैध कारोबार करने वाले पिता-पुत्र की भी घेराबंदी हुई। कार्रवाई के दौरान पुत्र तो पुलिस के हाथ लग गया मगर पिता मौका पाकर फरार हो गया। आपको बता दें कि एसपी श्री साई कृष्णा ने सोहराब का अवैध कारोबार करने वालों की नकेल कसने के संकेत पहले ही दे दिए थे। एसपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने प्लानिंग के साथ कोठी बाजार इलाके में घेराबंदी की यहां सब्जी मंडी के पास शराब माफिया सुरेंद्र लुटारे और उसका बेटा आयुष लुटारे कई दिनों से अवैध शराब सप्लाई करने में लगे थे। टीम ने जब इनकी घेराबंदी की तो मुख्य सरगना सुरेंद्र लुटारे भाग निकला। पुलिस ने उसके पुत्र आयुष को पकड़ लिया। इनके कब्जे से करीब एक लाख की अवैध देशी-विदेशी शराब और बीयर जब्त कर आबकारी एक्ट के प्रकरण दर्ज किए गए। अब पुलिस फरार हुए मुख्य शराब माफिया सुरेंद लुटारे की तलाश में लग गई है।