लाड़ली बहनों पर विवादित बयान पर भड़के भाजपाई, राहुल गांधी और जीतू पटवारी का पुतला जलाया…

भाजपा के जनप्रतिनिधि बोले बौखला गए है कांग्रेस नेता

नर्मदापुरम। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के नेतृत्व में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के लाड़ली बहनों पर दिए गए विवादित बयान के विरोध में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का हरियाली चौक पर पुतला दहन किया गया। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा व सांसद माया नारोलिया ने कहा कि लाड़ली बहनों एवं मातृशक्ति का भाजपा के प्रति बढ़ते विश्वास से कांग्रेस बौखला गई है। आए दिन कांग्रेस के नेता विवादित बयान देते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मानसिकता महिला विरोधी रही है। कांग्रेस के नेताओं द्वारा यह बयान दिया जाता है कि लाड़ली बहनों को हम बोरे में भर देंगे जबकि भाजपा सरकार महिलाओं का सम्मान करती है। वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी कहते हैं कि महिलाएं सबसे ज्यादा शराब अगर कहीं पीती है तो वह मध्यप्रदेश में पीती है। मध्यप्रदेश को यह तमगा मिला है। सांसद नारोलिया ने कहा कि यह बयान महिलाओं का अपमान है। इस देश में महिलाओं को देवी स्वरूपा समझा जाता है। विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का यह बयान बहुत ही निंदनीय है। हमारी लाड़ली बहना, हमारी सरकार जिन बहनों का सम्मान करती है उन पर अपमानजनक सम्मान शब्दों का उपयोग करना यह कांग्रेस की संस्कृति है। कांग्रेस राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी उन्हें कैसी शिक्षा देते है यह तो वो ही जाने। कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने आज प्रदेश की महिलाओं का अपमान किया है। पुतला दहन के अवसर पर  महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अर्चना पुरोहित, हीरामणि भावसार, रोमा नारोलिया, ज्योति रैकवार, कृष्णा गौर, शीला यादव, सरोज विश्वकर्मा, प्रसन्ना हर्णे, लोकेश तिवारी, राजेश तिवारी, प्रशांत दीक्षित, अमित महाला, चरणजीत सिंह, सागर शिवहरे, रूपेश राजपूत, विकास नारोलिया, गोकुल पटेल, गजेन्द्र चौहान, राहुल ठाकुर, राममोहन राजपूत, मनीष परदेशी, विशाल दीवान, सुंदरम अग्रवाल, योगेन्द्र सोलंकी, सचिन तोमर, कैलाश यादव, राधा यादव, नम्रता बागवानी, सुमन साहू, कौशल्या मालवीय, बृजेश मिश्रा, विमल उमरे, ज्योति आनंद, ललिता गोस्वामी, सावित्री गोस्वामी, महेश सेन, राम सगर, राजू आसरे सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।