कमरे का दरवाजा तोड़ा तो मुंह में आ गया परिजनों का कलेजा, बिस्तर पर पड़ी थी युवक की गला कटी लाश….

इटारसी। इटारसी तहसील के सुखतवा में एक हार्डवेयर व्यवसायी के 22 वर्षीय बेटे का शव खून से लथपथ हालात में बिस्तर पर मिलने से सूबे में सनसनी फैल गई। मौके के हालात इस बात के संकेत दे रहे हैं कि हार्डवेयर व्यवसायी के बेटे ने मंगलवार रात को ग्राइंडर कटर मशीन से अपना ही गला रेत कर आत्महत्या की है। घटना की जानकारी बुधवार सुबह तब मिली, जब उसके कमरे का दरवाजा बहुत देर तक नहीं खुला। परिजनों ने उसके कमरे का दरवाजा तोड़कर देखा तो बिस्तर पर युवक की गला कटी लाश देखकर उनके हाथ पैर फूल गए। चंद मिनटों में यह खबर पूरे सूबे में फैल गई जिससे व्यवसायी के घर शुभचिंतकों की भीड़ जमा हो गईं। मृतक  युवक पिता अशोक साहू ने बताया कि उनकी सुखतवा में हार्डवेयर की दुकान है, जहां बेटा उपांशु साहू (22) भी काम करता था। मंगलवार रात को वह अपने कमरे में सोने चला गया। सुबह जब उसका फोन नहीं लगा तो हमने सोचा कि वो कॉल बैक कर लेगा मगर जब बहुत देर तक उसका कुछ पता नहीं चला तो हमारे परिजनों ने छत से पीछे के रास्ते से कमरे में प्रवेश किया। कमरे में उपांशु का शव बिस्तर पर खून से लथपथ पड़ा था। पास में ही लोहा काटने वाली ग्राइंडर कटर मशीन पड़ी थी जिससे संकेत मिलते हैं कि युवक ने खुद का गला काटकर अपनी जान दी है। इधर सूचना मिलने पर केसला थाना प्रभारी उमाशंकर यादव स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बारीकी से घटनास्थल का जायजा लिया। मौके से कोई संदिग्ध चीजें नहीं मिली। पुलिस को सुसाइड से संबंधी कोई नोट भी नहीं मिला है। पुलिस उसके मोबाइल की कॉल हिस्ट्री निकालकर मामले की जांच कर रही है। केसला टीआई उमाशंकर यादव ने बताया कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शव का पोस्टमॉर्टम करवाया है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए मृतक के मोबाइल की कॉल हिस्ट्री की जांच की जा रही है।