स्कूली बस हादसे की खबर से मची सनसनी, परिजन और अफसरों की बढ़ी चिंता, 21 बच्चे हुए हादसे में घायल….

नर्मदापुरम। नर्मदापुरम शहर से सटे ग्राम रोहना के पास एक बड़ा हादसा होने से टल गया। महाराणा प्रताप स्कूल की बस सुबह 9 बजे रोहना के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि बस के सामने अचानक कोई वाहन आने से स्टीयरिंग जाम हो गया था। जिससे बस बिजली के खंभे से टकरा गई थी। हादसे बस में सवार 21 बच्चे चोटिल हो गए। संयोग से किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायल बच्चों को नर्मदा अपना अस्पताल पहुंचाया। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में भी घबराहट फैल गई और वे भी नर्मदा अस्पताल पहुंचे। अस्पताल प्रबंधन से बच्चों कें सुरक्षित होने की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने भी राहत की सांस ली। हादसे की खबर मिलने के बाद नर्मदापुरम एसडीएम नीता कोरी, तहसीलदार, एसडीओपी जितेंद्र पाठक, देहात थाना प्रभारी सौरभ पांडे ने नर्मदा अस्पताल पहुंचकर बच्चों का हालचाल जाना। नर्मदा अस्पताल के मनोज सारण ने बताया कि हादसे के बाद जैसे ही घायल बच्चे अस्पताल लाए गए। तत्काल ही हमारे डॉक्टर्स की टीम सक्रिय हो गांठी।  बच्चों को किसी तरह की चिंताजनक चोट नहीं आई थी। 4 बच्चों को फ्रैक्चर, 2 बच्चों को ऊपरी चोट लगी थी। अन्य सभी बच्चों को उपचार देकर घर भेज दिया था।