जिले में 1 जून से आज दिनांक तक 3715.9 मिलीमीटर वर्षा दर्ज,गत वर्ष इसी अवधि में हुई थी 1567.1 मिलीमीटर वर्षा
नर्मदापुरम। जिले में 1 जून 2025 से आज दिनांक 08 जुलाई को प्रात: 8 बजे तक जिले में 3715.9 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई है। गत वर्ष इसी अवधि में 1567.1 मिलीमीटर वर्षा हुई थी। यानी कुल 38 दिन की अवधि में गत वर्ष के मुकाबले इस वर्ष 2148.8 मिमी ज्यादा बारिश दर्ज हुई है। अधीक्षक भू-अभिलेख नर्मदापुरम ने बताया है कि 08 जुलाई 2025 को प्रात: 8 बजे तक तहसील नर्मदापुरम में 455.4मिलीमीटर, सिवनीमालवा में 241.0 मिलीमीटर, इटारसी में 313.8 मिलीमीटर, माखननगर में 241.0 मिलीमीटर, सोहागपुर में 497.0 मिलीमीटर, पिपरिया में 491.8 मिलीमीटर, बनखेड़ी में 658.6 मिलीमीटर, पचमढ़ी में 474.0 एवं तहसील डोलरिया में 344.1 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई है। जिले की सामान्य औसत वर्षा 1370.5 मिलीमीटर है। अधीक्षक भू-अभिलेख नर्मदापुरम ने बताया है वर्तमान में सेठानी घाट का जलस्तर 946.20 फीट है, तवा जलाशय का 1138.40 फीट है, बरगी जलाशय का 419.30 मीटर एवं बारना जलाशय 344.87 मीटर दर्ज किया गया है। उल्लेखनीय है सेठानी घाट का अधिकतम जल भराव 967 फीट है, तवा जलाशय का अधिकतम जल भराव 1166 फीट है, बरगी जलाशय का जल भराव 422.76 मीटर है तथा बारना जलाशय का अधिकतम जल भराव 348.55 मीटर है। तेज बारिश की संभावना कें चलते सभी नदी नाले उफान पर चल रहे हैं। जिला प्रशासन ने निचले क्षेत्रों में जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। तेज बारिश में स्कूली विद्यार्थियों को परेशानी से बचाने 9 जुलाई का स्कूलों का अवकाश भी घोषित कर दिया है।

