नर्मदापुरम। मध्यप्रदेश के भोपाल में होने जा रहे एशियन महिला हॉकी चैंपियन टूर्नामेंट की ट्रॉफी के आगमन पर सांसद संवाद केंद्र कार्यालय, राज्यसभा सांसद माया नारोलिया के निवास पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर दूरसंचार सलाहकार समिति (TAC) सदस्य विकास नारोलिया सहित मंडल अध्यक्ष रूपेश राजपूत की विशेष उपस्थिति रही। इस दौरान मनीष परदेशी, प्रभात पाण्डे, परसराम चौरे, योगेंद्र सोलंकी, उमेश गोस्वामी, रामकिशोर सरयाम, सुखराम सराठे, रिंकू गोस्वामी, धर्मेंद्र जाट, जसवीर सिंह, विजय यादव सहित वरिष्ठ जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
