युवक कांग्रेस ने पीएम मोदी के साथ बाल्टी पर किया फोकस, बाल्टी ढोलने से पुतला जलने से रोक नहीं पाए पुलिसकर्मी…

इटारसी। नीट परीक्षा के पेपरलीक मामले और दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध प्रदर्शन से उठी आँच इटारसी तक आ पहुंची। शहर का जयस्तंभ चौक पर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का केंद्र की मोदी सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ साफ तौर पर नजर आया। कार्यकर्ताओं ने पुलिस के सुरक्षा घेरे की धज्जियां उड़ाते हुए मुख्य मार्ग पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर दिया। पुलिस प्रशासन की लाचारी का आलम यह रहा कि पुलिसकर्मियों को हवा तक नहीं लगी और युवक कांग्रेस कार्यकर्ता सरेआम नारेबाजी करते हुए पीएम मोदी का पुतला फूंकने में कामयाब हो गए।

पुतले तक नहीं पहुंचने दी बाल्टी

युवा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मयूर जायसवाल के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता स्थानीय जयस्तंभ चौक पर एकत्र हुए थे। पुलिस की नजरों से बचकर कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन स्थल से कुछ ही दूरी पर अचानक पीएम मोदी का पुतला निकाला और उसमें आग लगा दी। पुलिसकर्मी जब तक कुछ समझ पाते तब तक पुतला भभक उठा। पुतला जलता देख एक पुलिस कांस्टेबल बाल्टी में पानी भरकर उसे बुझाने दौड़ा। लेकिन युकां कार्यकर्ताओं ने इसकी फील्डिंग पहले ही कर रखी थी। मौका देखकर एक कार्यकर्ता ने कांस्टेबल के हाथ से पानी की बाल्टी ही छीनकर पूरा पानी सड़क पर बहा दिया। पानी गिरने के बाद पुलिसकर्मी मूकदर्शक बनकर पुतले को जलता हुआ देखती रह गई।

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस की नेत्री सौम्या दुबे और मयूर जायसवाल ने केंद्र सरकार पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि देशभर में लाखों नीट परीक्षार्थियों के साथ अन्याय हुआ है। पेपरलीक कांड के सबसे बड़े जिम्मेदार शिक्षा मंत्री को बचाया जा रहा है। जब इस भ्रष्टाचार के खिलाफ राहुल गांधी प्रदर्शन करते हैं, तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाता है। यह सरकार की तानाशाही का प्रमाण है। युवा कांग्रेस ने मांग की कि नीट घोटाले की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान तुरंत इस्तीफा दें।

बड़े अफसर नहीं थे मौजूद

युवक कांग्रेस के पीएम मोदी के पुतला दहन जैसे संवेदनशील प्रदर्शन के चलते पुलिस प्रशासन ने इसका होमवर्क अच्छे से नहीं किया। प्रदर्शन स्थल पर कोई बड़ा पुलिस अफसर मौजूद नहीं था। पूरी व्यवस्था महज कुछ पुलिसकर्मियों के भरोसे ही छोड़ दी गई थी। पुतला छीनने के लिए बिज़ली से फुर्ती दिखाने वाली पुलिस पूरी तरह बेबस नजर आई। शहर के व्यस्ततम जयस्तंभ चौक के मुख्य मार्ग पर पुलिस की आंखों में धूल झोंककर पुतला जला दिया गया और प्रशासन रोक नहीं पाया।

Leave a Reply