एमजीएम कॉलेज में विद्यार्थियों को दिलाई गई नशा नहीं करने की शपथ

नशा से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान’ के अंतर्गत दिलाई गई नशा मुक्ति की शपथ

इटारसी। मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के आदेशानुसार ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान अंतर्गत शासकीय महात्मा गांधी स्मृति स्नातकोत्तर महाविद्यालय इटारसी के राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के संयुक्त तत्वावधान में एनसीसी कैडेट्स एवं स्वयंसेवकों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. राकेश मेहता ने विद्यार्थियों को कहा कि युवा राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति हैं और उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराई से स्वयं दूर रहकर समाज में भी जागरूकता का संदेश देना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वस्थ, अनुशासित एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में एनसीसी अधिकारी डॉ. मनीष कुमार चौरे, एनसीसी सीटीओ श्रुति अग्रवाल, राष्ट्रीय सेवा योजना (बालक इकाई) कार्यक्रम अधिकारी डॉ आशुतोष मालवीय तथा क्रीड़ा अधिकारी डॉ. संजीव कैथवास के मार्गदर्शन में सभी उपस्थित विद्यार्थियों, स्वयंसेवको एवं कैडेट्स ने शपथ ली कि वे स्वयं किसी भी प्रकार के नशे का सेवन नहीं करेंगे, अपने परिवार, मित्रों एवं समाज को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करेंगे तथा स्वस्थ एवं नशामुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय सहयोग प्रदान करेंगे। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, अधिकारी, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में एनसीसी कैडेट्स एवं स्वयंसेवक, विद्यार्थी उपस्थित रहे। अंत में सभी ने नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु जन-जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *