निमसाड़िया के पास की घटना




नर्मदापुरम। माखननगर स्थित मोहासा इंडस्ट्रियल एरिया में एक सोलर प्लांट में काम करने वाले एमपीआईडीसी के कर्मचारियों की बोलेरो जीप पलटने से प्लांट के पांच कर्मचारी घायल हो गए। यह हादसा मंगलवार शाम 6 बजे निमसाडिया के पास हुआ। हादसे में प्लांट में काम करने वाले कर्मचारी सुनील 34 वर्ष, कुलदीप 28 वर्ष, अक्षय, अनुराग 28 वर्ष और रोहित और एक अन्य युवक घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए नर्मदा अस्पताल में लाया गया। घायलों के मुताबिक वाहन का पट्टा टूटने की वजह से गाड़ी अनियंत्रित होकर खेत में जाकर पलट गई। नर्मदा अस्पताल के मनोज सारन ने बताया कि मोहासा के सोलर प्लांट के कर्मचारी बुलेरो वाहन पलटने से घायल हो गए है। चार से पांच लोगों को चोटें आई है। इनमें से सुमित, रोहित और अक्षय को भर्ती किया गया है।
