नर्मदापुरम। नर्मदापुरम के कुलामढी रोड निवासी अनिल गौर के माखन नगर स्थित ट्रैक्टर शोरूम से ट्रैक्टर और रोटावेटर चोरी हुआ था। इसकी रिपोर्ट उन्होंने माखन नगर थाने में की थी। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए 2 आदतन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी बाइक चोर निकले। इन आरोपियों से करीब 20 लाख का सामान जब्त किया गया है। जानकारी के अनुसार माखन नगर में शोरूम का संचालन जय प्रकाश यादव करते है। 8 दिसंबर को शोरूम रात्रि में बंद करने के बाद जब वे 9 दिसंबर की सुबह 10 शोरूम पहुंचे तो ताला टूटा हुआ था। इसकी सूचना उन्होंने शोरूम के मालिक को देने के बाद अंदर जाकर देखा तो एक जॉन डियर कंपनी का ट्रैक्टर एवं रोटावेटर (कुल कीमत 11 लाख) शोरूम से चोरी हो गए थे। पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देश के बाद सोहागपुर एसडीओपी संजू चौहान एवं माखन नगर थाना प्रभारी अनूप कुमार उइके के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई। आसपास के सीसीटीवी कैमरे एवं मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। तकनीकी साधनों के आधार पर पुलिस को ट्रैक्टर एवं रोटावेटर बुधनी मधुबन अस्पताल के पास लावारिस पड़े मिले। जिनकी चोरी रोहित यदुवंशी निवासी गोदरी टिमरनी जिला हरदा द्वारा अपने साथी के साथ मिलकर की गई थी। संलिप्त अन्य साथी को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल यामाहा R15 सफेद रंग की, लोहे की संबल, कटर, आरी एवं अन्य औजार जब्त किये। गए। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ पर उन्होंने बताया कि रोहित यदुवंशी व इसके साथी बंटी पुष्कर द्वारा उज्जैन, इंदौर, देवास जिलों से शोरूम तथा अन्य स्थानों से चार पल्सर मोटरसाइकिल, एक हीरो होंडा 2 एचएफ डीलक्स, एक टीवीएस स्टार स्पोर्ट बाइक चोरी कर श्रेयांश जैन व सुरेंद्र को तथा इन दोनों के माध्यम से रेहटी एवं माखन नगर के क्षेत्र में कम दामों में बेची गई थी। माखन नगर पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल को जब्त किया गया। माखन नगर पुलिस ने शोरूम में ट्रैक्टर चोरी की घटना का खुलासा करते हुए वाहन चोर गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने 20 लाख का सामान जब्त किया है। पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा एस थोटे द्वारा मामले का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है। उक्त कार्रवाई महत्वपूर्ण भूमिका में माखन नगर थाना प्रभारी अनूप कुमार उईके, उप निरीक्षक राजेंद्र राजपूत, सहायक उप निरीक्षक वीरेंद्र शुक्ला, सहायक उपनिरीक्षक गोपाल पाल, सहायक उप निरीक्षक प्रकाश राजपूत, प्रधान आरक्षक अजय रघुवंशी, प्रधान रक्षक तरुण चंदेल और आरक्षक आयुष, आरक्षक नरेश मलिक, आरक्षक ऍम आर सलोनी, महिला महिला आरक्षक सोनिया, महिला आरक्षक स्वामी, चालक राहुल, आरक्षक नरेंद्र साइबर सेल नर्मदापुरम और आरक्षक संदीप, आरक्षक दीपेश की रही।

