
इटारसी। विजय दिवस के उपलक्ष्य में वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ मुख्य शाखा इटारसी द्वारा भव्य पद यात्रा का आयोजन किया गया। इस पदयात्रा में संघ की मुख्य शाखा के सभी पदाधिकारी शामिल हुए। पदयात्रा में संघ सदस्यों ने हर डिपो के हर रेलवे कर्मचारियों से मिलकर उनको स्मृति चिन्ह के रूप में की रिंग बांटे। पदयात्रा सुबह 8:00 बजे नया यार्ड बिजली ऑफिस से प्रारंभ हुई जो जीसी 4 केबिन तक सभी रेलवे कर्मचारियों से मिलते हुए समाप्त हुई। उसके पश्चात सभी रेलवे कर्मचारियों की पदयात्रा बिजली ऑफिस 12 बंगला इटारसी पहुंची। जहां पर सभा का आयोजन किया गया। इसके पश्चात स्टेशन एरिया, आरआरआई केबिन, बुकिंग ऑफिस, स्टेशन प्रबंधक कार्यालय, tc ऑफिस में सभी रेलवे कर्मचारियों से मिलने के पश्चात पदयात्रा रेलवे चिकित्सालय पहुंची। संघ सदस्यों ने सभी चिकित्सकों एवं रेलवे अस्पताल में कार्यरत रेलवे कर्मचारियों से मुलाकात कर आभार प्रदर्शन करते हुए कीरिंग प्रदान किए। मुख्य शाखा अध्यक्ष प्रीतम तिवारी ने बताया कि मान्यता के चुनाव में 1 वर्ष पूर्ण होने के पश्चात वरिष्ठ नेता अशोक शर्मा के मार्गदर्शन में विजय दिवस मनाते हुए सभी रेलवे कर्मचारियों को जागरूक करने के लिए इस पदयात्रा का आयोजन किया गया। पदयात्रा में मुख्य रूप से सचिव योगेश चौरे, कोषाध्यक्ष राजेश गौर ,महेंद्र कुशवाहा, रविंद्र चौधरी ,शमशेर खान, हरि अहिरवार ,मुकेश रैकवार, सत्यम चौहान भूपेंद्र कुल्हारे, रोहित रैकवार, इरशाद खान, धीरज, अभय, सुंदर भाई, सत्यम चौहान ,आशीष भैसारे, दीपक साल्वे, रोमियो, कालेश,अविनाश पांडे ,मोहित, नदीम खान, विशाल बेरवा, विजेंद्र कुमार, आकाश संगर, कौशल मीणा, लक्ष्मीबाई, दिनेश मौर्य, संतोष कुमार, नीलेश कुशवाहा ने अपनी अहम भूमिका निभाई। इस पदयात्रा को स्टेशन पर स्टेशन प्रबंधक शुभेंदु राय ने सभा को संबोधित करते हुए वेस्ट सेंट्रल ने मजदूर संघ को जीतने की शुभकामनाएं दी एवं उज्जवल भविष्य की कामना की। वही सीटीआई हेमंत सोनी ने सभी संगठन के पदाधिकारी का।स्वागत किया। बुकिंग आफिस में अनीता बृजेश ने तिरंगे झंडे को मजबूत बनाने के लिए आश्वासन दिया। वहीं थाना प्रभारी rpf प्रशांत पांडे ने भी सभी संगठन के पदाधिकारी के उज्जवल भविष्य की कामना की। रेलवे चिकित्सालय में डॉक्टर वर्गीज, डॉक्टर जितेंद्र शर्मा एवं डॉक्टर वैष्णवी पिल्लई ने भी सभी मुख्य शाखा के पदाधिकारी से मुलाकात कर उज्जवल भविष्य की कामना की।
