रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य ने यात्रियों की ट्रेन संबंधित समस्याओं के निराकरण हेतु रेल्वे बोर्ड व सांसद को लिखा पत्र
इटारसी। इटारसी जंक्शन पर विंध्याचल एक्सप्रेस और प्रयागराज छिवकी पैसेंजर ट्रेनों पर एक ही नाम वाले बोर्डों ने सैकड़ों यात्रियों की आफत कर रखी है। हर दिन इन दोनों ट्रेनों से सफर करने जाने वाले यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर परेशान होना पड़ता है। रेलवे के अफसर भी इस मामले में ध्यान नहीं दे रहे हैं जिससे हजारों यात्रियों को परेशान होना पड़ता है। समस्या सामने आने के बाद रेलवे सलाहकार समिति सदस्य नीलेश श्रीवास्तव ने सांसद और रेलवे बोर्ड को पत्र लिखकर इस समस्या के निराकरण की मांग की है। आपको बता दें कि विन्ध्याचल एक्सप्रेस इटारसी से बीना जंक्शन होते हुए भोपाल तक जाती है और इटारसी प्रयागराज छिवकी पैसेंजर ट्रेन इटारसी से प्रयागराज तक चलती है। दोनों ही ट्रेनों पर विन्ध्याचल एक्सप्रेस का बोर्ड रेल्वे द्वारा लगाया गया है। यह दोनों ही ट्रेन इटारसी स्टेशन पर आमने सामने के प्लेटफार्म पर लगी होती है। दोनों ट्रेनों के जाने के समय में लगभग 1 घंटे का गेप है। इटारसी बीना भोपाल विन्ध्याचल एक्सप्रेस शाम 4 बजकर 20 मिनट पर रवाना होती है। जबकि प्रयागराज छिवकी को जाने वाली पैसेंजर ट्रेन शाम 5 बजकर 10 मिनट पर रवाना होती है। दोनों ट्रेनों पर नाम और नंबर एक होने की वज़ह से प्रयागराज जाने वाले यात्री भोपाल पहुंच जाते हैं और भोपाल जाने वाले यात्री प्रयागराज पहुंच जाते हैं। प्रतिदिन सैकड़ों यात्रियों को इस तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों ने बताया कि रोज़ ही गांव के सीधे साधे यात्रियों को गलत ट्रेन में बैठ जाने के कारण भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अनेक बार यात्रियों के द्वारा रेलवे प्रशासन को शिकायतें की गई किन्तु यात्रियों की समस्या जैसी की तैसी बनी हुई है
समिति सदस्य ने लिखा पत्र
यह विषय रेल्वे सलाहकार समिति के सदस्य निलेश श्रीवास्तव के संज्ञान में आया तो श्रीवास्तव ने त्वरित रेल्वे के आला अधिकारियों से इस विषय पर चर्चा की। साथ ही साथ स्थानीय सांसद दर्शन सिंह चौधरी को भी यात्रियों की इस समस्या से अवगत कराया। रेल्वे सलाहकार समिति सदस्य निलेश श्रीवास्तव द्वारा इटारसी स्टेशन पर यात्रियों को आ रही ट्रैन से संबंधित समस्या के निराकरण हेतू नर्मदापुरम सासंद दर्शन सिंह चौधरी व रेल्वे बोर्ड को पत्र लिख कर वास्तविक स्थिति की जानकारी दी l निलेश श्रीवास्तव ने बताया की यात्रियों की समस्याएं हमारे लिए प्राथमिक है। यदि यात्रियों को किसी भी प्रकार की समस्या आ रही है तो हम उन समस्याओ के निराकरण हेतु हर सम्भव प्रयास करते है।
यह है ट्रेनों के नंबर
इटारसी प्रयागराज छिवकी एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 11273 – 11274 से चलती है।। इटारसी बीना भोपाल विन्ध्याचल एक्सप्रेस 11271-11272 नंबर से चलती है दोनों ही ट्रेन पर विन्ध्याचल एक्सप्रेस भोपाल-इटारसी-प्रयागराज छिवकी का बोर्ड लगा हुआ है। इस बोर्ड के कारण ही यात्रियों को परेशान होना पड़ता है।
प्रयागराज छिवकी पैसेंजर का रूट –
इटारसी जंक्शन, गुरमखेड़ी, सोहागपुर, पिपरिया, बनखेड़ी, सालिचौका रोड, गाडरवारा, बोहनी, करेली, नरसिंहपुर, बेलखेरा, करक बेल, श्रीधाम, भिटोनी, भेराघाट, मदन महल, जबलपुर जंक्शन, देवरी, गोसलपुर, सिहोरा रोड, दुन्दी, स्लीमनाबाद रोड, निवार, कटनी जंक्शन, पटवारा, जुकेही, पाकारा रोड, अम्दारा, भदनपुर, मैहर, उन्छेरा, लगारगावान, सतना, सगमा, जैतवार, चितःरा, मझगवां, टिकरिया, मरकुंडी, मानिकपुर प्रयागराज छिवकी ।
इटारसी भोपाल विन्ध्याचल एक्सप्रेस का रूट
इटारसी जंक्शन, गुराम्खेदी, सोहागपुर, पिपरिया, बनखेड़ी, सालिचौका रोड, गाडरवारा, बोहनी, करेली, नरसिंहपुर, बेलखेरा, करक बेल, श्रीधाम, भिटोनी, भेराघाट, मदन महल, जबलपुर जंक्शन, देवरी, गोसलपुर, सिहोरा रोड, दुन्दी, स्लीमनाबाद रोड, कटनी, मुरवारा, रिती, सालिया, बंदक्पुर, दमोह, गणेशगंज, मकरोनिया, सागर, जेरुवा खेरा, खुरई, बीना जंक्शन, मंडी बमोरा भोपाल जंक्शन।p

