मूंग से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को पुलिस ने किया बरामद, आरोपी भी हुआ गिरफ्तार

इटारसी। मूंग से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली चोरी के मामले को इटारसी पुलिस ने ट्रेस करते हुए मूंग से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को बरामद करते हुए आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। बरामद किए गए माल की कीमत करीब 6 लाख 25 हजार रुपए बताई गई है। इसके अलावा इटारसी पुलिस ने करीब 19 हजार रुपए कीमत की अवैध शराब भी जब्त किन्ही। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 01/07/25 को फरियादी योगेन्द्र सिंह पिता सुरेश सिंह सिसोदिया उम्र 35 साल निवासी हाउसिंग वोर्ड कालोनी इटारसी ने रिपोर्ट दर्ज की थी कि उसके ट्रेक्टर ट्राली में भरी मूंग 27 क्विंटल जिसकी कीमत 2,25,000/- रुपये थी, को कोई चोरी कर ले गया है फरियादी की रिपोर्ट पर अप० क्र० 539/25 धारा 303 (2) BNS का कायम कर विवेचना में लिया गया था। थाना इटारसी क्षेत्र में हुई मूंग की चोरी की घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक डाँक्टर गुस्करन सिंह के निर्देशन एंव SDOP वीरेंद्र मिश्र के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गौरवसिंह बुन्देला को चोरी गई मूंग बरामद करने व आरोपी गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया था। थाना प्रभारी गौस्व सिंह बुन्देला के नेतृत्त्व में थाना इटारसी के पुलिस अधिकारियों कमर्चारियों की टीम ने तत्परता से कार्य करते हुए दिनांक 02/07/25 को मुखबिर की सूचना पर आरोपी सोनू पिता महेंद्र राजपूत उम्र 37 साल निवासी कावड मोहल्ला इटारसी को पकड़ा। उसके कब्जे से चोरी गई मूंग 27 क्विंटल कीमती 2,25,000/- रुपये और ट्रेक्टर ट्राली कीमती 4,00,000 रुपए बरामद किए गए। इसके अलावा थाना प्रभारी गौरव सिंह बुन्देला द्वारा टीम बनाकर तत्परता से कार्य करते हुए  दिनांक 02/07/25 को मुखबिर की सूचना पर आरोपी मुकेश उर्फ छोटू पिता राजू गोहे उम्र 22 साल निवासी न्यू गरीबी लाईन इटारसी के कब्जे से छह पेटी देशी मदिरा प्लेन की शराब जिसमे कुल 300 क्वाटर 180 ML के कीमती 19.500/- रुपये की अवैध देशी मदिरा 18 बंगला के  खण्डर मकान से जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का कायम कर विवेचना में लिया गया।