1.5 करोड़ से संवरेगा खेड़ा तालाब, जगमगाती लाइट और वॉकिंग ट्रैक भी बनेगा…

खेडा में विकसित व सौंदर्यीकरण किए जा रहे तालाब का विधायक ने किया निरीक्षण

  • नगरपालिका अध्‍यक्ष पंकज चौरे ने विधायक को बताई तालाब की डिजाइन
  • अमृत 2.0 योजना से 1.5 करोड रुपये से विकसित किया जा रहा है तालाब
    इटारसी। मप्र विधानसभा के पूर्व अध्‍यक्ष व नर्मदापुरम विधायक डॉ सीतासरन शर्मा ने खेडा वार्ड क्रमांक 09 में विकसित व सौंदर्यीकरण किए जा रहे तालाब का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नगरपालिका अध्‍यक्ष पंकज चौरे, एमजीएम कॉलेज जनभागीदारी समिति अध्‍यक्ष डॉ नीरज जैन, वार्ड के पूर्व पार्षद राजकुमार यादव, वार्ड 06 के पार्षद जिमी कैथवास, वार्ड 19 के पार्षद राहुल प्रधान, भाजपा मंडल उपाध्‍यक्ष वीरेंद्र यादव, युवा मोर्चा से अंशु यादव, नगरपालिका के उपयंत्री प्रोजेक्‍ट इंचार्ज मंयक अरोरा, कांटेक्‍टर सचिन मालवीय सहित अन्‍य मौजूद थे।

डेढ करोड रुपये से विकसित हो रहा तालाब –
खेडा पर अमृत 2.0 योजना से 1.5 करोड रुपये से विकसित किया जा रहा है। तालाब औद्योगिक क्षेत्र के पास में है। यहां पुराने तालाब को खोदकर इसका गहरीकरण किया जा रहा है। साथ ही चारों और पाथवे बनेगा और बेंच लगेंगी। आकर्षक स्‍ट्रीट लाइट भी होंगी। इसे पिकनिक स्‍पॉट के तौर पर विकसित किया जा रहा है।

केंटिन भी बनाएगी नपा
निरीक्षण के दौरान नगरपालिका अध्‍यक्ष पंकज चौरे ने विधायक डॉ सीतासरन शर्मा को तालाब विकास की थ्री डी डिजाइन बताई। इसमें विधायक डॉ शर्मा ने नपाध्‍यक्ष से पूछा सब कुछ अच्‍छा है लेकिन इसमें केंटिन नहीं नजर आ रही है। विधायक ने कहा कि केटिंन भी इसमें शामिल करें।