इटारसी शहर की जमीं पर दो दिन अपनी आवाज़ का जादू बिखेरेंगे अंतरराष्ट्रीय ध्रुपद गायक बंधु..

इटारसी। शहर में गुरुवार 6 फरवरी और शुक्रवार 7 फरवरी को अंतराष्ट्रीय शास्त्रीय ध्रुपद गायक मलिक बंधुओ की सुरीली आवाज का जादू बिखरेगा। गायक बंधुओं का दो दिवसीय आयोजन 6 फरवरी एवं 7फरवरी को ग्रीन प्वाइंट स्कूल,गर्ल्स कॉलेज एवं जीनियस प्लैनेट स्कूल में होगा। स्पीक मैके अध्याय इटारसी द्वारा शैक्षणिक संस्थाओं में छात्र छात्राओं को भारतीय शास्त्रीय संगीत के ध्रुपद गायन से परिचित कराने के उद्देश्य से यह आयोजन किया जा रहा है। अंतराष्ट्रीय ध्रुपद गायक प्रशांत मलिक और निशांत मलिक की सुरीली प्रस्तुति से आयोजन स्थल सुरीला हो उठेगा।
स्पीक मैके अध्याय इटारसी के समन्वयक सुनील बाजपेई एवं अध्यक्ष हेमंत शुक्ला ने बताया कि 6 फरवरी को प्रातः 10 बजे ग्रीन प्वाइंट मॉन्टेसरी स्कूल खेड़ा, दोपहर 12.30 बजे गवर्मेंट गर्ल्स कॉलेज एवं 7 फरवरी को प्रातः 10 जीनियस प्लैनेट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ध्रुपद गायन की प्रस्तुति होगी। आयोजन में बच्चों के पालकों को भी संस्था प्रमुख द्वारा आमंत्रित किया गया है ताकि उन्हें भी इस भारतीय शास्त्रीय संगीत का ज्ञान हो सके। कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील संस्था के उपाध्यक्ष द्वय सुधीर गोठी, जम्मूसिंग उप्पल,सचिव रितेश शर्मा, दिनेश थापक ,नीरज चौहान,मोहम्मद जाफर सिद्दीकी, अथर खान,
सज्जन लोहिया, ,भारत भूषण (मिंटू गांधी ), ईश कुमार कौशिक, आरएस मेहरा प्राचार्य शासकीय कन्या महाविद्यालय, मनिता सिद्दीकी ने की है।