कांग्रेस नेत्री नेहा चावरे के नेतृत्व में किया महिला कांग्रेस ने अनोखा विरोध प्रदर्शन
इटारसी। शहर के जयस्तंभ चौक पर महिला कांग्रेस का अनूठा प्रदर्शन चर्चा का विषय बना। कांग्रेस नेत्री अधिवक्ता नेहा चावरे ने बड़ी संख्या में महिलाओं को एकत्रित कर मंत्री विजय शाह का पोस्टर बनाया जिसमें लगभग 10 फीट लंबी जीभ बनाई गई। कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने पहले जीभ के ऊपर लात रखकर मंत्री विजय शाह मुर्दाबाद के नारे लगाए और उसके बाद आरी से जीभ को काट दियाi इसके बाद मंत्री के पोस्टर के टुकड़े-टुकड़े करते हुए जमकर नारेबाजी की। इसके बाद मंत्री विजय शाह का पुतला भी दहन किया गया। महिला नेत्री नेहा चावरे ने बताया कि महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रीना बोरासी के निर्देश पर पूरे प्रदेश में मंत्री विजय शाह का विरोध हो रहा है जिसके चलते इटारसी में भी महिला कांग्रेस द्वारा प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस लाडली बहनों का अपमान नहीं सहन करेगी। मंत्री विजय शाह हमेशा से ही विवादित और बिगड़े बोल के कारण चर्चाओं में रहते हैं, जो उनकी भाजपा की घृणित मानसिकता को दिखाता है। भाजपा सरकार के मंत्री विजय शाह ने जहां पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पत्नी के खिलाफ भी अमर्यादित टिप्पणी की थी तो वहीं भारतीय सेना की अफसर सोफिया कुरैशी पर भी विवादित बयान देकर सेना और महिलाओं का भी अपमान किया था। अब भाजपा के मंत्री ने लाडली बहनों के ऊपर जो टिप्पणी कर धमका कर जिस प्रकार से बयान दिया है हम उस बयान की घोर निंदा करते हैं और उनके इस्तीफा की मांग करते हैं। उन्होंने कहा कि सभी जाति धर्म की बहनें समान है, सबको पात्रता का अधिकार है, भाजपा के नेता प्रलोभन देकर और वोट चोरी कर, वोट लेते हैं, डरते हैं धमकाते हैं और यह उनका घमंड बोल रहा है,
इस मौके पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष नीलम गांधी ने भी जमकर भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि इस घटनाक्रम से भाजपा की मानसिकता उजागर होती है। आफरीन कुरैशी ने कहा कि महिलाओं के हिजाब को हाथ लगाकर गंदी सोच के साथ छूते हैं। एक नेता तो कह रहा था कि कहीं और तो नहीं छुआ इस प्रकार की गंदी सोच वाले भाजपा के नेता को सबक सिखाना जरूरी है। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिवाकांत पांडे, नगर अध्यक्ष कन्हैया गोस्वामी, ग्रामीण नगर अध्यक्ष अनुराग मलैया, युवक कांग्रेस प्रवक्ता गुफरान अंसारी, पूर्व नगर अध्यक्ष मयूर जायसवाल सहित सेवादल के जिलाध्यक्ष अमित गुप्ता ने भी भाजपा के खिलाफ जमकर हल्ला बोला और महिलाओं के साथ हर संघर्ष में साथ रहकर लड़ने का भी आश्वासन दिया। विरोध प्रदर्शन के अवसर पर प्रमुख रूप से महिला नेत्रियों में नीलम गांधी, सुचिता मालवीय, विनीत बस्तरवार, सरिता राव, मलका, भूरी वंशकार, पूजा मेहरा, आफरीन कुरैशी, रज्जो, नैना, साहिबा,नूरजहां, नगीना,हिना बी, शाह जहां, भूरी बी, रिहाना बी, भगवती राधा, सुनीता, शाहदा बी, नगमा, मोहिनी, सफ़िका फरीदा बी सबीनाबी, मुट्ठो पिंकी सहित कांग्रेस नेताओ में सेवादल यंग ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष गजानंद तिवारी, वरिष्ठ नेता मोहन झलिया, शुभम बालिया, दिलीप गोस्वामी, अजय अहिरवार गुफरान अंसारी, संतोष गुरयानी, गोल्डी बेस, सौम्य दुबे, सोनू बकोरिया,पिंकी शर्मा, नरेश चौहान, राकेश चंदेले, पप्पी कालोसिया, रामशंकर सोनकर, कादिर खान, अनूप ग़ांचले, कन्हैया बामने , सागर बेनीवाल, नवल पटेल, अमल सरकार सहित अन्य उपस्थित रहे।

