नर्मदापुरम से गांजा सप्लाई करने आए थे 2 युवक, पुलिस ने जब्त किया ढाई लाख का सामान…

अवैध गांजे के साथ सिटी पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार किया
पुलिस ने 8.276 किलो गांजा और एक स्कूटी की जब्त।      इटारसी। नर्मदापुरम और इटारसी में मादक पदार्थों का अवैध कारोबार पुलिस की नजरों से बचते बचाते संचालित किया जा रहा है। इसका खुलासा उस वक्त हुआ जब रेलवे अंडरब्रिज के पास 10 नवंबर की देर रात दो युवकों को दो पहिया वाहन और एक बैग के साथ पकड़ा गया। इस बैग में अवैध गांजा रखा था जो नर्मदापुरम के रहने वाले 2 युवक यहां खपाने आए थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल तो भेज दिया मगर यह सच सामने नहीं आ पाया कि अवैध गांजा किसकी डिमांड पर इटारसी लाया गया था?     

नर्मदापुरम से आए थे 2 युवक

पुलिस ने जिन दो युवकों को पकड़ा है उनके नाम सुमित दायमा और सुनील वर्मा हैं। वे स्कूटी से 10-11 नवंबर की दरमियानी रात में बेग में गांजा लेकर इटारसी सप्लाई करने आए थे। पुलिस को मुखबिर से रेलवे अंडरब्रिज के पास 2 संदिग्ध युवकों के खड़े होने की सूचना मिली तो पुलिस ने टीम बनाकर दोनों को धरदबोचा।

बेग में थे 8.276 किलो गांजा

सिटी पुलिस  ने होशंगाबाद निवासी दोनों आरोपियों को पकड़ने के बाद जब उनकी तलाशी ली तो उनके पास से 8 किलो 276 ग्राम गांजा मिला। दोनों आरोपी नर्मदापुरम के निवासी है। आरोपियों को टीम थाने लेकर आई। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम सुमित दायमा नर्मदापुरम एवं सुनील वर्मा नर्मदापुरम बताया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 8 किलो 276 ग्राम गांजा और एक स्कूटी जब्त की है। जब्त किए गए सामान की कीमत  करीब 2 लाख 50 हजार रुपये है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।

इनका कहना है

नर्मदापुरम निवासी दोनों युवक रात में स्कूटी से गांजा लेकर इटारसी आए थे। सूचना पर उन्हें पकड़ा गया तो उनसे करीब 8.276 किलो गांजा जब्त हुआ। आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया हैं

गौरव सिंह बुंदेला, टीआई इटारसी