प्रायवेट स्कूल एसोसिएशन की नयी कार्यकारिणी की कमान नटवर पटेल को, 10 सितंबर को करेगी शिक्षक सम्मान समारोह…

इटारसी। प्रायवेट स्कूल एसोसिएशन हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन 10 सितंबर को भवानी प्रसाद मिश्र ऑडिटोरियम में करेगा। यह निर्णय आज श्री प्रेमशंकर दुबे स्मृति पत्रकार भवन में हुई पीएसए की बैठक में लिया। बैठक की अध्यक्षता संस्था के संस्थापक शिव भारद्वाज ने की।
तीन प्रस्तावों पर चर्चा
 आज की इस बैठक में मुख्य तीन प्रस्तावों पर चर्चा करके सर्वसम्मति से निर्णय लिये गये। इनमें नवीन कार्यकारिणी का गठन, शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन और आरटीई फीस प्रतिपूर्ति थी। आरटीई फीस प्रतिपूर्ति के लिए भी आवश्यक कदम उठाने की बात हुई। शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन 10 सितंबर को ऑडिटोरियम में दोपहर 2 बजे से करना निश्चित किया गया।
नई कार्यकारिणी का गठन
 इस आज की बैठक में नवीन कार्यकारिणी का गठन किया।  बैठक में चर्चा के बाद सर्वसम्मति से नटवर पटेल को अध्यक्ष घोषित किया गया। नवीन कार्यकारिणी में प्रदीप जैन चिंटू को सचिव, श्रीमती आरती जयसवाल, रितेश शर्मा उपाध्यक्ष, श्रीमती सरोज चौहान कोषाध्यक्ष, मनोज पटेल सह सचिव और सुश्री मंजू ठाकुर को प्रवक्ता पद के लिए सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया। शिक्षक सम्मान आयोजन समिति के अध्यक्ष जाफर सिद्दीकी और उपाध्यक्ष नीलेश जैन को बनाया गया है। अंत में आभार नीलेश जैन ने व्यक्त किया।
ये रहे उपस्थित

इस मौके पर दीपक हरि नारायण अग्रवाल, सत्येंद्र पाल सिंह जग्गी, प्रकाश खंडेलवाल निलेश जैन, घनश्याम शर्मा रमेश प्रधान, लोकेंद्र साहू ,अशोक अवस्थी, अशोक मालवी, प्रशांत चौबे, ए के दीक्षित के अलावा सभी सदस्य, स्कूल संचालक और महिला स्कूल संचालक उपस्थित थी।